अलग तरीके से गाउन को करना है स्टाइल तो जानवी कपूर से ले इंस्पिरेशन : Gown styling
अगर आप भी उनकी तरह ग्लैमरस नजर आना चाहते हैं तो उनके बेहतरीन लुक्स और स्टाइल को रीक्रिएट कर सकते हैं।
Gown Styling: वैसे तो कोई भी अभिनेत्री एक दूसरे से कम नहीं है। सभी अभिनेत्रियां दिखने में एकदम स्टाइलिश है और सभी अलग-अलग स्टेटमेंट स्टाइल रखती है। जो उनको यूनिक और खास बनाने में मदद भी करता है। देखा जाए तो छोटे से बड़े फंक्शन को पूरा करने के लिए गाउन पहना जाता है। लोगों को गाउन पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। इसके बहुत सारे डिजाइन मार्केट में नजर आ जाते हैं लेकिन अगर आप ग्लैमरस लुक की बात करना चाहते हैं तो अभिनेत्री जाहन्वी कपूर का इसमें कोई भी जवाब नहीं है। जाहन्वी कपूर आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर अपने नए-नए गाउन के लुक्स को शेयर करते हुए दिखाई देती है। अगर आप भी उनकी तरह ग्लैमरस नजर आना चाहते हैं तो उनके बेहतरीन लुक्स और स्टाइल को रीक्रिएट कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Also read : हर शेड की साड़ी पर पहनें ये कॉन्ट्रास्ट मैचिंग ब्लाउज़, मिलेगा स्टाइलिश लुक: Saree With Contrast Blouse
हैवी बॉल वाला गाउन

इस तरह का गाउन अगर आप किसी बड़े फंक्शन में पहनते हैं तो वह बहुत ही ज्यादा सुंदर और खूबसूरत लगता है। अगर आप इस तरह से मिलता जुलता गाउन खरीदना चाहते हैं तो यह लगभग ₹4000 से लेकर ₹9000 तक आसानी से मिल जाता है। यह एक डिजाइनर किया हुआ गाउन है। इसे आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं। इस तरह के गाउन के साथ आप हाई डबल पोनीटेल हेयर स्टाइल बना सकते हैं। इसी के साथ स्मोकी आई मेकअप लुक के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
थाई हाई स्लिट कट गाउन

इस तरह का लुक देखने में बहुत ही ज्यादा बोल्ड नजर आता है। यह एक डिजाइनर द्वारा डिजायन किया हुआ गए गाउन है। अगर आप इसी तरीके से मिलता-जुलता गाउन खरीदना चाहते हैं तो यह 2000 लेकर ₹4000 तक आसानी से मिल जाता है। इसे आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। इस तरह के गाउन के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं। इसी के साथ बालों के लिए पोनीटेल हेयर स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं।
साड़ी स्टाइल गाउन

आज के समय में साड़ी को बहुत ही ज्यादा तरीके से स्टाइल किया जाता है। इसी के साथ साड़ी गाउन का चलन भी बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। इस प्लेन साड़ी स्टाइल गाउन को डिजाइनर द्वारा डिजायन किया गया है। यह दिखने में और पहनने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगता है। अगर आप इससे मिलता-जुलता गाउन खरीदना चाहते हैं तो 2000 पैसे लेकर ₹4000 तक इस तरह का गाउन आसानी से खरीद सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीके से कर ही सकते हैं। इस तरह के गाउन के साथ आप स्टेटमेंट नेक पीस को भी स्टाइल कर सकते हैं। इसी के साथ बालों के लिए सिंपल स्लीक हेयर स्टाइल का चुनाव करें।
इस तरीके के गाउन पहनने से आप अपने स्टाइल में चार चांद लगा सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं। छोटे से बड़े फंक्शन के लिए इस तरह के गाउन कैरी किया जा सकते हैं। अपने लुक्स को रीक्रिएट करने के लिए जाहन्वी कपूर के स्टाइल को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूले।
