सौंदर्य के साथी हैं आभूषण.पर वक़्त के साथ इनके डिज़ाइनज में भी बदलाव की दस्तक देखी जा रही है.एक समय था जब ब्राइडल जवेलरी के लिए,सोने के आभूषणो का प्रचलन ज़ोरों पर था.उसके बाद सोने में कुंदन और अनकट डायमंड,अन्य प्रेश्यस व सेमी प्रेश्यस स्टोन से तैयार जड़ाऊ ज्यूलरी का फ़ैशन बढा.अब आधुनिक स्टाइल में ज़ोरों पर है,डाइमँड,प्रेश्यस व सेमी प्रेशियस स्टोन स्टडेड जवेलरी और इन तीनों का फ़्यूजन मिलकर दे रहा है माडर्न स्टाइल.किसी भी एक ज्यूलरी पीस में जब जड़ाऊ,कुदन और फ़ाइन फ़िनिश के डाइमड़्स ,प्रेश्यस,सेमी प्रेश्यस स्टोनज ,एक साथ हों तो उससे बनती है फ़्यूज़न जवेलरी.

इंटर नेट  व सेटेलाइट के ज़माने में जब दुनिया आपस में जुड़ चुकी है तो उसका असर ,ब्राइडल जवेलरी पर पड़ना भी लाज़मी है.आजकल युवतियाँ मल्टीटास्कर हैं.फ़्यूज़न जवेलरी उनके इस बोल्ड एंड ब्यूटीफ़ुल अन्दाज़ के लिए बिल्क़ुल सही बैठती है.क्योंकि इसमें समाया है,माडर्न व ट्रेडिशनल डिज़ाइन का ऐसा अनूठा आकर्षण ,जिसकी वजह से इसका फ़ैशन कभी  नहीं बदलेगा.आजकल शादी की शॉपिंग करते समय युवतियाँ चाहतीं हैं कि उनकी जवेलरी कुछ ऐसी हो,जो न सिर्फ़ दुल्हन के पारम्परिक परिधान के साथ भरपूर मैच करे,बल्कि ,अपनी ज्वेलरी को वो,बाद में ,अन्य मौक़ों पर भी डिफ़्रेंट आउटफ़िट्स और एलिगेन्स के साथ पहन सकें.माडर्न और पारम्परिक स्टाइल की फ़्यूजन जवेलरी इस लिहाज़ से एकदम पर्फ़ेक्ट है .सोने में जड़ा हुआ इस जवेलरी का ट्रेडिशनल अन्दाज़ ,जहाँ,साड़ी व लहंगे जैसे परिधानो के साथ जँचता है,वहीं उसके स्टडेड ड़ायमड्ज़,प्रेश्यस व सेमी प्रेश्यस स्टोंज़ उसे माडर्न लुक देने के साथ ही वेस्टर्न वेयर के साथ पहनने के लिए भी सही तरह जँचते हैं.

फ़्यूज़न ज्वेलरी की एक ख़ासियत यह भी है कि यह पोकेट फ़्रेंडलि भी है. क्योंकि इसमें ,कई स्टाइल का मेल रहता है इसलिए इसकी क़ीमत भी कम रहती है.इसके मुक़ाबले प्योर डाइमड,रूबी,ब्लू सफ़ायर नेकलेस की क़ीमत काफ़ी अधिक आँकी जाती है.

फ़्यूज़न जवेलरी में सबसे अधिक लोकप्रिय है चौड़े ब्रेसलेट,बड़े पेंडेंट,ओवर्सायज़ ईएरिंग्ज.ब्राड डिज़ाइनज में विभिन्न स्टाइल को बेहतेरीन तरीक़े से एक साथ प्रस्तुत करने की गुंजाइश काफ़ी रहती  है. सोने में जड़ी टेम्पल जवेलरी की डिज़ाइन पारंपरिक है,पर अब उसमें भी रूबी,ड़ायमड और पर्ल का फ़्यूज़न पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए साथी से बात करें

वेडिंग थीम खास अंदाज