Hindi Tv Shows
Hindi Tv Shows

Hindi Tv Shows : मनोरंजन की दुनिया अब अपना एक अलग ही विस्तार पा रही है। अस्सी और नब्बे के दशक में एक दौर था जब टीवी पर आने वाले धारावाहिकों से दर्शक एक अलग ही आत्मीयता का रिश्ता जोड़ लेते थे। वक्त ने अपनी चाल बदली लेकिन हां आज भी नए अंदाज के साथ धारावाहिक अपना एक अलग मुकाम रखते हैं। वैलेंटाइन डे पर जानते हैं टॉप फाइव रोमांटिक धारावाहिकों की एक लिस्ट। इनमें कुछ नए हैं और कुछ पुराने।

फरमान

Tv shows
Farman

९० के दशक में एक धारावाहिक आया था फरमान। यह राफिया अमीन के नॉवेल आलम पनाह पर आधारित था। हैदराबादी पृष्टभूमि पर आधारित इस सीरियल के दो किरदार ऐमन बीबी और आजर नवाब फेमस हुए थे। आजर नवाब का किरदार कंवलजीत सिंह ने निभाया था। दीपिका देशपांडे अमिन ने इस सीरियल से अपना डेब्यू किया था। सीरियल में लोगों को ऐमन बीबी की मासूमियत और आजर नवाब का घमंडी अंदाज पसंद आया था।

कूबूल है

Tv Shows
Qubool hai


मस्त और चुलबुली अपनी दुनिया में गुम रहने वाली जोया और अपनी अकड़ में रहने वाला असद… दर्शकों को इन दोनों का यह अंदाज धारावाहिक कूबूल है काफी पसंद आया था। इस सीरियल में असद का किरदार करन सिंह ग्रोवर और जोया का किरदार सुरभि ज्योति ने निभाया था। यह सीरियल और इसके किरदार सिखा गए कि प्रेम एक दूसरे से बिल्कुल जुदा लोगों के बीच भी हो सकता है।

ये हैं मोहब्बतें

Tv Shows
Ye hain mohabaaten

प्रेम के असली मायने क्या होते हैं। ये बात हम ये हैं मोहब्बतें सीरियल से सीख सकते हैं। इसमें एक पांच साल की लडक़ी रूही की वजह से रमन और ईशिता मिलते हैं। हालांकि यह रमन की दूसरी शादी थी। जहां इस बात का भी पता चला कि जीवन आगे बढऩे का नाम है। एक मैच्योर और रियलस्टिक लव स्टोरी को दर्शकों ने काफी सराहा। करन मेहरा और दिव्यांका त्रिपाठी सीरियल में लीड रोल में थे।

जोधा अकबर

Jodha Akbar
Jodha akbar

आमेर की राजकुमारी जोधा और हिंदुस्तान के शहंशाह अकबर की प्रेम कहानियां आज भी लोगों को लुुभाती हैं। यही वजह है कि लोगों ने जोधा सीरियल को काफी पसंद किया। अभिनय के लिहाज से रजत टोकस और परिधी का रोमांस एक नंबर रहा। सच है कि कुछ प्रेम कहानियां अमर हो जाती हैं। जोधा और अकबर का प्रेम भी कुुछ ऐसा ही है

कुछ रंंग प्यार के ऐसे भी

Kuch Rang Payar Ke Aise Bhi
Kuch rang pyar ke ase bhi

अमीर और गरीब के बीच की प्रेम कहानियां तो हमेशा से ही पसंद की जाती हैं। कुछ रंग प्यार के ऐसेे भी हैं जिसमें बिजनेस टायकून देवरथ दीक्षित और सोनाक्षी बोस की लव स्टोरी छोटे पर्दे की आइकोनिक लव स्टोरी में से एक है। इसमें शहीर खान और एरिका जेनिफर फर्नाडिज ने अपने किरदारों के साथ भरपूर न्याय किया था। दोनों के बीच के प्रेम में काफी उतार-चढ़ाव आए पर अंत में जीत प्यार की हुई।

Leave a comment