अमिताभ बच्चन, हिंदी सिनेमा के वो नायक है, जिन्होने अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिए सिनेमा को नई पहचान दी है और उनके अभिनय यात्रा के साथ ही हिंदी सिनेमा के नए युग का आरम्भ हुआ है। सदी के महानायक के हिंदी सिनेमा के लिए इस योगदान को देखते हुए उन्हे भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित कहे जाने वाले सम्मान दादा साहेब फाल्के से पुरूस्कृत किया गया है। ये पुरस्कार रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में अमिताभ बच्चन को दिया गया, जिसके लिए बिग बी ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को लेने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘जब इस पुरस्कार की घोषणा हुई तो मेरे मन में संदेह उठा कि क्या ये मेरे लिए इस बात को तो संकेत नहीं है कि भाई साहब आपने बहुत काम कर लिया अब आप घर बैठिए। क्योंकि देवियों और सज्जनों, अभी काम बाकी है जिसे पूरा करना है और आगे ऐसी संभावनाएं बन रही हैं जहां मुझे काम करने का अवसर मिलेगा।’

गौरतलब है कि पुरस्कार ग्रहण समारोह में बिग बी के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थें। अभिषेक बच्चन ने बिग भी और जया बच्चन के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।प्लेन में ली गई इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपना मेडल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जया बच्चन बेटे अभिषेक के कंधे पर सिर रखकर मुस्कराती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में बच्चन फैमिली की ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि अस्वस्थ होने के चलते अमिताभ बच्चन सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे, जिसमें भारतीय सिनेमा के तमाम दिग्गजों को सम्मानित किया गया था। इसलिए बिग बी को ये पुरस्कार रविवार को दिया गया है।
ये भी पढ़ें-
फोर्ब्स की लिस्ट में आठवें नंबर पर आलिया भट्ट
टीवी एक्टर्स ने बताया क्या है उनके लिए ‘फ्रीडम’ का मतलब
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
