हमारे सितारों की दुनिया भी इससे कुछ अछूती और अलग नहीं है। आज बॉलीवुड की एक बहुत ही बेहतरीन अदाकारा का जन्मदिन है। वह किसी नाम की मोहताज नहीं वह नाम है “जया भादुरी बच्चन”। आइये जाने कैसे उनके अपनों ने उनके इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

जूनियर बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन ने मां के नाम लिख डाला यह प्यारा खत-

अचानक हुए लॉक डाउन के कारण आज अपने सबसे खास दिन अपने जन्मदिन के दिन जया बच्चन अपने अपनों से दूर रहने को मजबूर हैं। जया यहां दिल्ली में फंसी हैं और उनका पूरा परिवार मुम्बई में। ऐसे में जाहिर है कि परिवार उन्हें और वह अपने परिवार को बहुत मिस कर रही होंगी। बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता ने अपनी मां के नाम एक बहुत ही प्यारा इमोशनल पोस्ट ट्विट करते हुये यह कहा है कि मां आप सबसे अनमोल हैं। बेटे अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा है कि हर बच्चे का प्यारा शब्द मां होती है। मेरे लिए वो शब्द हो आप। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं ये बात आपको बहुत अच्छे से पता है। मिस यू मां वहीं बेटी श्वेता ने लिखा कि आप मेरे हर पल में हो, मैं कहीं भी जाऊं आप हर वक्त मेरे साथ हो चाहे हम आस-पास हो या ना हो पर आप हर पल में मेरे ही हो। आपके बिना मैं कुछ भी नहीं मां। और साथ में इस प्यारे से ट्विट के लिए उन्होंने शेयर की मां जया, अपनी और भाई अभिषेक की एक पुरानी और प्यारी सी तस्वीर। आज जया बच्चन को उनके जन्मदिन पर सोशल साइट्स पर ढ़ेरों बधाईयां आ रहीं हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद उन बधाईयों के लिए सबको धन्यवाद कहा है।

नटखट, चंचल सादगी से परिपूर्ण जया की अदायगी का आज भी कोई जोड़ नहीं-

मशहूर निर्देशक “रमेश सिप्पी ने ट्विट कर कहा कि जया बच्चन की आंखें हर बात को बिना बोले ही कहने की क्षमता रखती हैं। एक ही पल में चंचलता से ओझल हो संजीदगी भर देने वाली यह आंखें अपने आप में नायाब हैं। फिल्म “मिली और गुड्डी” में इनका निभाया किरदार आज भी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। अगर बात इनके संजीदगी भरे अभिनय की, की जाए तो “अभिमान”, “कोशिश”, “अनामिका”, “जंजीर” “शोले” और ना जाने कितनी ही फिल्मों के नाम भरे पड़े हैं। प्रतिभा, चंचलता, परिपक्वता का एक मिला जुला अनूठा संगम है जया बच्चन का पूरा जीवन। 37 सालों से अमिताभ के साथ अपनी शादी-शुदा जिंदगी के साथ-साथ, फिल्मी करियर और अब राजनीतिक पारी में भी इन्होनें जो नेतृत्व की क्षमता का परिचय दिया है वह सचमुच ही काबिलेतारीफ है। 

यह भी पढ़िए-