बाॅलीवुड एक्ट्रेस सिर्फ कलाकार ही नहीं बल्कि कई लोगों के लिए आदर्श भी माने जाते हैं। लोग ना सिर्फ उन्हें देखना पसंद करते हैं बल्कि उनकी अच्छाई को अपने अंदर भी लाने की कोशिश करते है यहीं वजह है कि जनता उन्हें फाॅलो भी करती है। अब लोग अपने पंसदीदा कलाकार को फाॅलो सिर्फ सोशल मीडिया तक ही नहीं बल्कि अपने निजी जीवन में भी करने लगे हैं। उनका पसंदीदा कलाकार क्या पहनता है वह किस तरह से रहता है। वे इन सभी चीजों को अपने जीवन में भी लाने का प्रयास करते रहते हैं।
वहीं बात अगर कपड़ों की की जाए तो उस पर तो सबसे ज्यादा लोग उसी फैशन को फाॅलो करना पसंद करते हैं जो कि उनके पसंदीदा कलाकारों अपनाते हैं। और हो भी क्यों ना बाॅलीवुड हस्ती जो भी पहनते हैं वहीं फैशन बन जो बन जाता है। इन दिनों स्वेटसूट्स का फैशन का काफी ज्यादा चल रहा है। बाॅलीवुड में देखें तो दीपिका से लेकर आलिया तक हर कोई इसे अपने फैशन में शामिल कर रहा है। अपने पंसदीदा कलाकार की देखादेख कई लडकियां भी अब इसकी दिवानी हो चुकी है। चलिए जानते हैं कि आपकी पसंदीदा कलाकार इस स्वेटसूट्स में कैसी नजर आ रही है।
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ज्यादातर लड़कियों की पहली पसंद ही नहीं बल्कि रोल माॅडल भी बन चुकी है। इन तस्वीरों में स्वेटसूट्स में दीपिका का अंदाज काफी कातिलाना नजर आ रहा है। इस तस्वीर में दीपिका ने ब्लैक कलर का स्वेटसूट पहना है। इसके साथ दीपिका ने व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक मास्क भी पहना हुआ है।
आलिया भट्ट

स्कूल गर्ल हो या काॅलेज गर्ल आलिया भट्ट हर किसी की पसंदीदा एक्ट्रेस है। बीते दिनों आलिया को एयरपोर्ट पर देखा गया था। यहां आलिया ने फ्रेजाइल स्वेटसूट पहना हुआ था। यह स्वेटसूट कॉटन फैब्रिक से बना हुआ है। इस ओवरसाइज्ड और लूज फीटिंग स्वेटसूट में आलिया काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
कंगना रनौत

पंगा गर्ल कंगना रनौत भी फैशन के मामले में पीछे नहीं है। कंगना ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए इस बार स्वेटसूट को चुना। लाइट ब्लू स्वेटसूट में कंगना काफी स्टाइलिश नजर आ रही है। इसके साथ कंगना ने ओवरसाइज कोट कैरी किया। इसके अलावा स्पोर्टशूज और ब्लैक शेड्स कैरी किया हुआ है।
सोनम कपूर

स्टाइल आइकन के नाम से जानी जाने वाली सोनम कपूर अपने स्टाइल के साथ किसी तरह का ना तो काॅम्प्रोमाइज करती है ना ही वह इस पर किसी की सुनती है। इस तस्वीर में सोनम कपूर ने स्वेटसूट के साथ हील्स कैरी किए हुए है। इस लुक में सोनम ने पिंक राल्फ और रुसो स्वेटसूट पहना है।
नोरा फतेही

अपने डांस से लोगों का दिल जीत चुकी नोरा फतेही भी इन दिनों स्वेटसूट में नजर आई। नोरा को एयरपोर्ट पर लाइट ब्लू क्रॉप्ड स्वेटशर्ट में देखा गया था। इस तस्वीर में नोरा ने स्वेटसूट के साथ मैचिंग जॉगर भी कैरी किया हुआ है। अपने इस लुक में नोरा का लाइट मेकअप में और भी खुबसूरत लग रही है।
