दरअसल बीतों दिनों निक ने बेवर्ली हिल्स पर उनका एक पुराना घर बेचा था। जिसके बाद उन्होंने लॉस एंजिलिस के सैन फर्नैंडो वैली में एक नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत अगर आप सुनेंगे तो यकिनन चौक जाएंगे। क्योंकि निक प्रियंका के इस नए घर की कीमत एक या दो नहीं बल्कि 144 करोड़ है। हालांकि जैसी कीमत वैसा ही घर भी है। निक प्रियंका के इस अलिशान घर को देखकर आपकी नजरें इस पर से हटने का नाम ही नहीं लेगी। चलिए तो आज देख ही लेते है निक प्रियंका का ये नया अलिशान घर।

जैसा की हमने आपको बताया कि इस घर की कीमत 144 करोड़ है। जो कि कैलिफोर्निया में करीब 20 मिलियन डॉलर माने जाते हैं। इस घर को खरीदने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि निक के बड़े भाई जो जोनस का घर भी इससे बेहद करीब है। बताया गया है कि निक प्रियंका का यह अलिशान घर 20 हजार स्क्वायर फीट की जमीन में बना है।

निक प्रियंका के इस घर में करीब 7 बेडरुम और 11 बाथरुम है। इस घर में सुविधा की हर वो वस्तु आपको मिलेगी जो आप सोच सकते हैं।

निक प्रियंका ने अपने इस नए घर में एंटरटेंटमेंट को ध्यान में रखते हुए कई चीजों को रखा है लेकिन इसमें जो आपको सबसे ज्यादा चौकानें वाली है वह है कि उन्होंने अपने घर में ही एक मूवी थिएटर रखा है।

निक प्रियंका के इस घर में ऐशों आराम की हर चीजों को ध्यान में रखा गया है। यहां एक  रेस्टेरॉन्ट क्वॉलिटी वेट बार भी है।
प्रियंका औैर निक दोनों ही स्पोर्ट्स पसंद करते हैं जिसके चलते उनके इस घर में एक  इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट और गेम्स रूम भी हैं।
यहीं नहीं इस अलिशान घर में आपको स्वीमिंग पूल से लेकर जिम भी मिल जाएगा।

सोशल मीडिया पर निक प्रियंका के इस घर की काफी तस्वीरें वायरल है। इससे पहले निक और प्रियंका बेबर्ली हिल्स बने बने बंगले पर रहा करते थे। जिसे अब उन्होंने बेच दिया है। बेबर्ली पर बना निक प्रियंका का पुराना घर भी काफी सुंदर था। अक्सर उस घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

यह भी पढ़े।