हर कोई जीवन में खुशी के पल ढूंढता है, मगर कई बार हालात और वक्त इंसान को परेशानी के दोराहे पर लाकर खड़ा कर देते हैं। जहां से वे सिर्फ ऐसी चीजों को तलाश करना शुरू करता है, जिससे जीवन पहले की तरह ही खुशहाल हो जाएं। ऐसे समय में अपने जीवन को दोबारा सुखमय बनाने के लिए आप फेंगशुई तितलियों को घर में लगा सकते हैं। दरअसल, तितलियों का संबंध खूबसूरती और खुशहाली से होता हैं और जिस तरह से तितलियां किसी भी बगीचे और घर आंगन को खूबसूरत बना देती हैं ठीक उसी तरह से फेंग्शुई तितलियां भी आपके घर को खुशियों से भरने के लिए बहुत ही अहम मानी जाती हैं। 
सुख समृद्धि का वास
फेंगशुई तितलियां शुभता का प्रतीक हैं। इसे लगाने से घर में खुशी और आनंद का माहौल कायम रहता है। घर में इसकी उपस्थिति इस बात का प्रमाण मानी जाती हैं कि वहां निवास करने वाले सदस्य खुशहाली की कामना करते हैं। घर में तितलियों का होना बहुत जरुरी माना जाता है और तितलियों के रहने से घर में सुख समृद्धि भी आती है। अगर आप भी घर में प्रेम, वाणी में मधुरता और रिश्तों में मिठास भरना चाहते है, तो आप भी इन्हें अपने घर में इन्हें लगा सकते हैं। 
प्रेम संबध को बनाए मजबूत
इस गैजेट का सर्वाधिक प्रयोग अपने मनचाहे जीवनसाथी यानी की अपने प्रेमी संबंध को चिरस्थायी बनाने के लिए किया जाता हैं और अगर आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को अपने साथ जीवनभर के लिए रखना चाहते हैं तो आप अपने कमरे में तितलियों को लगा सकते हैं।् अगर पति पत्नी के संबधों में मधुरता और प्रेम बनाए रखना चाहते हैं, तो आप बेडरुम में भी इन फेंगशुई तितलियों को लगा सकते हैं। खासतौर से नीले रंग के पत्थर से बनी तितलियां प्यार का प्रतीक होती है। 
आर्थिक समस्या का समाधान
जिस घर में फेंगुई तितलियां होती हैं। उन्हें कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से वे हर वक्त खुश और संपन्न रहते हैं। 
रचनात्मकता को बढ़ाए
फेंग्शुई के इस गैजेट का संबंध रचनात्मकता से भी है। फेंग्शुई तितलियों को रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग अपने कक्ष में रखें तो उनकी रचनाशीलता में वृद्धि होती है। असल में तितली को उन्मुक्त उड़ान का प्रतीक माना जाता है। इसलिए यह रचनात्मकता पर भी सकारात्मक असर डालती है।
स्टडी रूम में रखें
इसे बच्चों के स्टडी रूम में रख सकते हैं। स्टडी टेबल के सामने वाली दीवार पर इसे टांग सकते है। आप इसे चित्र, पोस्टर या पेंटिंग के रूप में भी लगा सकते हैं क्योंकि वहां लगाने से यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।
सामने वाली दीवार यां दरवाज़े पर लगाएं
फेंगशुई तितलियों को हमेशा घर में ऐसे स्थान पर लगाया जाना चाहिए जहां से यह स्पष्ट रूप से नजर आए। दरवाजे के पीछे इसे कभी नहीं लगाएं। इसका सकारात्मक प्रभाव पाने के लिए आप इसे घर की किसी भी ऐसी दीवार यां दरवाज़े पर लगा सकते हैं, जिसपर आपकी नज़र बार बार जाती हो, ताकि इसका अधिक प्रभाव हर तरफ फैले। 
सम संख्या में रखें
जहां तक संभव हो सके तितलियों को विषम की जगह पर सम संख्या में लगाएं। यानि इसे हमेशा जोड़ों में यां ईवन नंम्बर में लगाएं एक यां तीन की बजाय दो, चार यां छ लगा सकते हैं, जितनी ज्यादा तितलियां लगांएगें घर में उतनी ही खुशहाली रहेगी। तितलियों का आकार चाहे छोटा हो यां बड़ा, आप कोई भी साईज अपनी जगह के हिसाब से चुन सकते हैं। इसके अलावा कलरफुल बटरफलाई भी घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।   
तितलियों की पेंटिंग लगाएं
घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए आप तितलियों की पेंटिंग्स भी लगा सकते हैं। घर की किसी भी दीवार पर अपनी सुविधा के हिसाब से आप पेंटिंग को टांग सकते हैं। इससे न सिर्फ रूम आकर्षित बनेगा बल्कि आपकी समस्याओं का भी समाधान होगा।
ज्वैलरी के तैयार पर पहनें 
ज्यादातर महिलाएं ज्वैलरी की शौकीन होती हैं। चाहे शादी हो यां आम दिनचर्या, वो ज्वैलरी को पहनना हर वक्त पसंद करती है। ऐसे में आप चाहे तों ब्लू बटरफलाई वाला पेंडेट भी पहन सकती हैं यां फिर ईयररिग्ंस में भी बटरफलाई बनवा सकती है। इससे आपको हर वक्त सकारात्मक उर्जा और खुशी मिलेगी। साथ ही तितलियों वाली ज्वैलरी देखने में आकर्षित और खूबसूरत भी लगती है।