फ्रॉक सूट…जिसे आप अनारकली सूट भी कहती होंगी। पक्का आपके पास इसका बड़ा कलेक्शन होगा। आप इस कलेक्शन को लगातार बढ़ा भी रही होंगी लेकिन जो पुराना है, उसमें कुछ को अब बिलकुल भी नहीं पहनना है। इस कुछ को पहचाना जरूरी है। दरअसल ये वो अनारकली सूट हैं, जो अब फैशन में बिलकुल नहीं हैं। इनका ट्रेंड वापस आने की संभावना भी अब नहीं है।
हम आपको ऐसे पांच तरह के अनारकली फ्रॉक सूट के बारे में बता रहे हैं, जो अब आपको अपने कलेक्शन से हटा देने चाहिए। क्योंकि इनको पहनकर आप फैशनइस्टा बिलकुल नहीं कहला पाएंगी। ये आपको फैशन के पुराने दौर में ले जाएंगे। इनको पहचानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ना ये सूट और ना ही इनके डिजाइन ही आपको अपनी ड्रेसिंग में शामिल करने हैं। क्योंकि ऐसा करके फैशन की पटरी से आपकी गाड़ी उतर जाएगी। कौन से हैं ये 5 अनारकली फ्रॉक सूट बता रही हैं फैशन डिजाइनर और कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट अंजलि श्रीवास्तव–

जा चुके हैं चूड़ीदार वाले शॉर्ट अनारकली सूट-
पहले अनारकली फ्रॉक सूट घुटने की लंबाई तक के ही आते थे। लड़कियां इन्हें पसंद भी बहुत करती थीं। इनको तब चूड़ीदार के साथ ही पहना जाता था। जबकि ये फैशन से अब जा चुके हैं। अब शॉर्ट अनारकली पलाजो, पैंट या स्कर्ट के साथ भी पहने जाते हैं। कुल मिलाकर इनको पहनने का तरीका ही बदल चुका है।

नेट का फेब्रिक नहीं चलेगा-
हां, हां हम मानते हैं कि नेट का फैब्रिक आउट ऑफ फैशन बिलकुल नहीं हुआ है। इसका इस्तेमाल तो फैशन और ट्रेंड में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन वो अनारकली सूट जो नेट के चमकीले फैब्रिक पर बने हों। और जिनमें नीचे की ओर चौड़ी लेस लगी हो वो अब ट्रेंड में बिलकुल नहीं हैं।

बांहों पर भी हो ध्यान-
पहले पहने जाने वाले अनारकली फ्रॉक सूट में बाहों का बहुत अंतर नहीं होता था। उनका पैटर्न बहुत नॉर्मल, एक सा या फिर चूड़ीदार हुआ करता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब इन फ्रॉक सूट को कलेक्शन से हटा देना चाहिए। क्योंकि अब बहुत सारी वैरायटी इन सूट की बाहों में देखी जाती है। इन सूट में अब कई सारे पैटर्न आजमाए जा रहे हैं, जैसे फ्लेयर्ड, पफ़्ड।

शेप और पैटर्न का अंतर-
पहले अनारकाली फ्रॉक सूट में शेप और पैटर्न का बड़ा अंतर होता था। कुछ समय पहले तक फ्रॉक सूट ऊपर की ओर से लूस बनाए जाते थे। फैशन फ्रीक लोग भी इसे खूब पसंद किया करते थे। लेकिन अब ये पसंद बदलनी होगी। अब इन पैटर्न में काफी वैरायटी आ गई है। अब असिमेट्रिक पैटर्न काफी ट्रेंड में हैं।

पेस्टल है ट्रेंड का हिस्सा-
अनारकली सूट में पहले बहुत ब्राइट और चमकीले रंग पसंद किए जाते थे। लेकिन अब ऐसा बिलकुल नहीं है, अब तो पेस्टल रंगों का ट्रेंड है। और पेस्टल रंग ही अब बड़े-बड़े डिजाइनर भी चुन रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
