केंद्र सरकार देश में लॉक डाउन बढ़ाने के विचार में लगी हुई है। ऐसे में दूरदर्शन के साथ-साथ सारे प्राइवेट चैनल्स अपने पुराने शोज का रिपीट टेलिकास्ट कर दर्शकों का मनोरंजन करने में लगे हुए हैं।
नेशनल चैनल पर बच्चों के लिए पुन: प्रसारित हुआ “द जंगल बुक”
“द जंगल बुक” नब्बे के दशक का वह टीवी सिरियल जिसने इतिहास रच डाला था। बच्चों का उन दिनों का सबसे चहेता सबसे प्यारा “मोगली का वह किरदार भला कोई कैसे भूल सकता है। वापस से उन्हीं दिनों को याद करते हुए नेशनल चैनल ने द जंगल बुक फिर से बुधवार से प्रसारित करने का निर्णय लिया है।
आज के बच्चों की पहचान हो “मोगली” के उस किरदार से-
मोगली जंगल बुक का वह प्यारा हीरो जो अपने जंगल और जंगल वासियों का सिपाही हुआ करता था, उनका रक्षक था। वापस से आज के बच्चों के बीच आने वाला है जिनके दिन की शुरूआत होती है डोरेमॉन और “निंनजा से और दिन का अन्त “मोटू और पतलू” जैसे कॉमिक कैरेक्टर के साथ। ऐसे में यह देखना बहुत ही रोमांचक होगा कि क्या आज के बच्चे इस तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के परे उन दिनों के सदाबहार मोगली को पसंद कर पाएंगे?..
शो में पुराने टाइटिल ट्रैक के ना होने से नाराज हैं ऑडियंस-
उन दिनों जब हर एतवार यह सीरियल टीवी पर आता था तो साथ में शो के शुरू होते ही गुलजार का लिखा वह बेहद ही प्यारा टाइटिल ट्रेक..”जंगल- जंगल बात चली है पता चला है चड्डी पहन के फूल खिला है फूल खिला है..! इस टाइटिल ट्रैक को सुनते ही ऐसा लगता था मानो हम सचमुच ही किसी जंगल की सैर पर चल पड़े हों। आज जब शो के शुरू होते ही लोगों को वह टाइटिल ट्रैक नहीं सुनने के लिए मिला तो लोगों ने यह कहा कि यह आज के बच्चों के साथ खिलवाड़ है। शो में बहुत से ऐसे सीन्स भी हैं जो डबिंग किये हुए महसूस जान पड़ते हैं। ऐसे में दूरदर्शन को लोगों ने जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि टाइटिल ट्रैक को लाया जाए। साथ ही शो के ऑरिजनल वर्जन को ही दिखाया जाये। ताकि आज के बच्चे उन सिरियल्स को देख उन दिनों को अच्छे से जी पाएं।
मशहूर लेखक गुलजार ने लिखा था 90 के दशक का यह फैमस टाइटिल ट्रैक-
गुलजार कलम की दुनिया के वो बादशाह जिनके कलम से शायद ही कोई तबका छूटा हो। 90 के दशक में आया शो “द जंगल बुक निसंदेह ही बहुत फेमस हुआ था। पर इसे ज्यादा चर्चित करवाने में बहुत हद तक हाथ गुलजार जी का था। उन्होनें इस शो के टाइटिल सांग को कुछ ऐसा लिख डाला कि यह सांग इस सीरियल की पहचान बन गई। आज शायद यही वजह है कि इतने सालों बाद भी लोग शो के वापस से टेलिकास्ट होने पर इसके टाइटिल सांग को मिस कर रहे हैं।
