जगह की कमी के कारण लगो टैरेस पर गार्डन बनाना पसंद करते हैं और शहरों में यह चलन आम है। भले ही छोटी जगह में रहते हों लेकिन अब आपके रूफटॉप पर एक डेकोरेटिव गार्डन तैयार करना नामुमकिन नहीं है। अपने बजट और गार्डन में इस्तेमाल होने वाली चीजों को ध्यान में रखते हुए आपको बस सावधानी से शुरूआत करने की जरूरत है। अगर आपकी बालकनी में सूर्य की रोशनी अच्छे से नहीं आती है तो आप अपने टैरेस को डेकोरेटिव गार्डन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। टैरेस गार्डन एक ऐसी सुकून भरी जगह है जहां शाम बिताना खूब पसंद किया जाता है। अब मॉर्डन गार्डन एक्सेसरीज की उपलब्धता के साथ आप खाली टैरेस को कम लागत के साथ खूबसूरत बगीचे में बदल सकते हैं। आप साधारण फर्श रख सकते हैं या फिर आर्टिफिशिल ग्रास कारपेट लॉन में लगा सकते हैं। ठीक-ठीक बजट हो तो वुडन टाइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रूफटॉप या टैरेस गार्डन बनाने का मतलब यह नहीं हैं कि वहां बहुत सारे पौधे हों। इस डेकोर में हरियाली के साथ खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई नियम और पैटर्न शामिल हैं। सही पौधों का चयन करने, उन्हें ठीक से पोषण देने और उनकी ग्रोथ का ख्याल रखने की जरूरत है।

दूसरी ओर, पूरी जगह को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। सही फर्नीचर चुनने से लेकर चमकदार रोशनी डालने से लेकर सही रंग चुनने तक, आपको कई चीजें तय करनी होंगी। तो, अगर आप भी अपनी गार्डनिंग स्किल्स को दूसरे स्तर पर ले जाने के लिए एक खूबसूरत टैरेस गार्डन बनाने की सोच रहे हैं, तो इन 8 बातों का जरूर ख्याल रखें।

  1.  सबसे पहले टीपिकल पैरापेट वॉल या रेलिंग का आइडिया छोड़े और इसके बजाय अपने छोटे रूफटॉप को अधिक जीवंत बनाने के लिए ट्रांसपरेंट ग्लास का चयन करें। लेकिन अगर आपको प्राइवेसी चाहिए तो ही रेलिंग या पैरापेट का विकल्प चुनें। रेलिंग्स यूज कर रहे हैं तो यहां जगह को पूरा इस्तेमाल करने के लिए हैंगिंग्स फ्लॉवर बॉक्सेस लगा सकते हैं। अगर हैंगिंग डेकोरेटिव पॉट्स और बास्केट इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसमें तरह-तरह के हर्ब्स, फ्लॉवर्स और यहां तक कि सब्जियां भी उगा सकते हैं।
  2. यदि आपके पास बड़ा टैरेस है तो बड़े पौधें लगाएं। लम्बे और बड़े पौधे एक साथ होने से आपके रूफटॉप को शानदार लुक मिलेगा।
  3.  रूफटॉप तब आकर्षक लगेगा जब वहां अलग-अलग आकार के पौधे होंगे। इसलिए पौधों के आकार में भिन्नता के लिए कुछ झाड़ियां, छोटे पौधे आदि सुनिश्चित करें।
  4.  अपने बगीचे के लिए एक स्टाइल और थीम चुनें और उस हिसाब से फर्नीचर का फैसला करें। अगर आप कभी-कभी अपने टैरेस पर डिनर करना चाहते हैं, तो आपको उसी हिसाब से फर्नीचर खरीदना होगा।
  5.  शाम के समय अपने रूफटॉप को सही लाइट्स से रोशन करना बहुत जरूरी है। रात में रोशनी के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे बहुत खूबसूरत दिखेंगे। आप हैंगिंग लाइट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ताकि रात में आपका गार्डन बहुत शानदार दिखे। यही नहीं आप टी लाइट कैंडल्स के जरिए एक अलग एम्बियेंस क्रिएट कर सकते हैं।
  6.  एक केंद्र बिंदु बनाएं जो डेकोर के साथ अच्छी तरह से मेल खाता हो। यह आपके टैरेस गार्डन का मुख्य आकर्षण होगा।  कुछ भव्यता लाने के लिए एक स्टैच्यू, कंटेनर पौधों की श्रृंखला, एक लंबा फूल का पौधा आदि हो सकता है।
  7.  दीवारों, फर्श, फर्नीचर और रेलिंग की सजावट के लिए कोई तीन रंग लें। एक का इस्तेमाल डेकोर के लिए किया जाएगा और दो अन्य रंग इसे फॉलो करेंगे। आप ग्रे, सफेद, बेज, आदि रंग चुन सकते हैं।
  8.  टैरेस का फर्श भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उसे नजरअंदाज न करें। ऐसी फ्लोरिंग स्टाइल हो जो आपकी थीम के अनुरूप हो और आपका बजट में भी रहे।

यह भी पढ़ें :

इन 4 वजहों से अपने मेकअप ब्रश को क्लीन करना है बहुत जरूरी

सब्जियों की टेंशन खत्म हो जाएगी, घर पर ही बनाइए 5 तरह की बड़ी