मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन “कुणाल कामरा की पहल को देखते हुए अनुराग ने यह फैसला लिया है। कुणाल कामरा का ऐसा कहना है कि अपनी कोई भी एक पसंदीदा चीज को बेच जो भी पैसे मिलते हैं उसे कोविड-19 की मार से जूझ रहे लोगों के लिए सदुपयोग में लाएं। अनुराग की मिली इस ट्रॉफी से जो भी पैसे मिलेंगे वह एनजीओ “मिलाप फांउडेशन के खाते से सीधे माईलेब डिस्कवरी सॉल्यूशंस को जाएगी। जो “बुर्दा मीडिया इंडिया” की मदद से कोविड-19 टेस्टिंग किट्स अस्पतालों और लैब्स को दान करेंगे। कुणाल कामरा की इस पहल के बाद अब अनुराग कश्यप, जावेद अख्तर और फिल्म अभिनेत्री मानवी गगरू ने इस पहल का हिस्सा बनने का निश्चय किया है। जाने -माने संगीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी सबसे पसंदीदा किताबों में से एक “इन अदर वडर्स की साइन की हुई कॉपी की नीलामी का एलान किया है वहीं एक्टर्स “मानवी गगरू” ने शुभ मंगल ज्यादा सावधान के प्रमोशंस में पहनी हुई एक ड्रेस की बिडिंग करने का फैसला किया है। साथ ही एक्टर वरूण ग्रोवर ने अपनी फिल्म दम लगा के हइशा के लिए मिली ट्रॉफी ऑक्शन के लिए दी है।
पता हो तो एक टेस्ट किट की कीमत एक लाख चौतीस हजार रूपये हैं। और हर टेस्टिंग किट से सौ नमूनों की जांच की जा सकती है। इस अभियान के तहत 10 टेस्टिंग किट्स दान करने की योजना है जिसमें 1000 लोगों की मुफ्त कोविड-19 की जांच हो सकेगी।
यह भी पढ़िए-
