बातों से ही नहीं आपकी बाहों के मोड़ने से भी पता चलती है पर्सनेलिटी, जानें कैसे: Arms Reveals Personality
Crossing Your Arms Reveals Personality Credit: Istock

Arms Reveals Personality: हम सब जानते हैं कि हमारे खड़े होने का तरीका, आई कॉन्‍टेक्‍ट और बात करने का ढंग हमारी पर्सनेलिटी बयां करता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आपके बांहों को मोड़ने के स्‍टाइल से भी आपकी इनर स्‍ट्रेंथ और पर्सनेलिटी के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपने अपने आस-पास ऐसे कई लोगों को नोटिस किया होगा जो अधिकतर अपनी बाहों को मोड़कर खड़े होते हैं। प्रत्‍येक व्‍यक्ति के बाहों को मोड़ने या एक के ऊपर एक बाहों को रखने की स्‍टाइल अलग होती है। यही स्‍टाइल उन्‍हें दूसरे से अलग बनाती है। हालांकि इस प्रकार की स्‍टाइल का अपना विशेष अर्थ होता है जिसे जानकर आप सामने वाले की पर्सनेलिटी को बेहतर ढंग से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बाहों के मोड़ने के तरीके और उसकी विशेषताओं के बारे में।

सेल्‍फ हग

Arms Reveals Personality
Arms Reveals Personality-self hug

कुछ लोग अकेले में और सार्वजनिक रूप से अपनी बाहों को क्रॉस करके खड़ा होना पसंद करते हैं। इसका मतलब है कि ऐसे लोग अकेला फील करते हैं या दूसरों को अपने नजदीक नहीं आने देना चाहते। कई लोगों के लिए ये एक आरामदायक स्थिति होती है ऐसा करने से उन्‍हें सुकून महसूस होता है।

सेल्‍फ कंट्रोल

कई बार जब आप गुस्‍सा या परेशानी महसूस करते हैं तो आप अपनी बाहों को क्रॉस कर लेते हैं। ये अपने आप को नियंत्रित करने का एक बेहतरीन तरीका है। ऐसा तब होता है जब आप निराशा महसूस करते हैं और आप उस समय खुद को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं। यदि आप गुस्‍से में किसी ऐसे व्‍यक्ति को देखें तो उन्‍हें शांत करने का प्रयास करें। ऐसे लोग अधिक गुस्‍से वाली पर्सनेलिटी के होते हैं।

यह भी देखे-ऐसे पौधे जिनसे हमे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है

ट्रांसमिटिंग पावर

एक ऐसी मुद्रा जिसमें व्‍यक्ति अपने हाथों को कोहनियों के ऊपर रखे और बाहों को मोड़ें, ये स्थिति एक स्‍ट्रॉन्‍ग पर्सनेलिटी की ओर इशारा करती है। अपनी बाहों को क्रॉस करने से सीना चौड़ा और मजबूत दिखाई देता है। ऐसी पर्सनेलिटी स्‍ट्रॉन्‍ग होने के साथ डॉमिनेटिंग भी होती है। ऐसी पर्सनेलिटी आपको अपने ऑफिस में जरूर देखने को मिल जाएगी।

लीडरशिप क्‍वालिटी

leadership quality
Arms Reveals Personality-leadership quality

जो लोग चलते या खड़े होते समय अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर पकड़े रहते हैं, वे लीडरशिप क्‍वालिटी के धनी होते हैं। ऐसी पर्सनेलिटी किसी से डरती नहीं है और अपनी बात कहने से चूकते भी नहीं है। ऐसे लोग आत्‍मविश्‍वासी और शक्तिशाली होते हैं।

शाई पर्सनेलिटी

आपने देखा होगा कि कई लोग बात करते समय एक बांह को सामने से क्रॉस करके खड़े होते हैं। इस प्रकार की पर्स‍नेलिटी बेहद शाई, उदास और तनावग्रस्‍त हो सकती है। ऐसे लोग अपने आप को दूसरों से दूर या अलग रखना पसंद करते हैं और वे खुलकर अपने विचारों को दूसरों के सामने नहीं रख पाते। वह खुद को नॉर्मल दिखाने के लिए सबसे बात करते हैं और मुस्‍कुराते हैं।

असुरक्षा की भावना

जो लोग बोलते समय या किसी बात को समझाते हुए अपने दोनों हाथों को क्रॉस करते हुए पेट के ऊपर रखते हैं, उनकी पर्सनेलिटी कमजोर होती है। उनमें असुरक्षा की भावना और आत्‍मविश्‍वास की कमी होती है। अधिकतर तनावपूर्ण लोग आत्‍मविश्‍वास दर्शाने के लिए बात करते समय बाहों का सहारा लेते हैं।