प्लाजो सूट के ये स्टाइल गणेश चतुर्थी पर आपके लुक को लगा सकते हैं चार चांद: Ganesh Chaturthi Style
Ganesh Chaturthi Style

Ganesh Chaturthi Style: प्रथम पूज्य गणपति का सबसे बड़ा उत्सव गणेश चतुर्थी इस बार 19 सितंबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास दिन की तैयारियों में लोग अभी से जुट गए हैं। ऐसे में महिलाओं ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे खास होगा कि इस गणेश चतुर्थी पर आप क्या पहनने जा रही हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो फैशन के साथ साथ कंफर्ट भी देखती हैं तो फिर प्लाजो सूट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

ट्रेंडिंग के साथ ही कंफर्टेबल भी

प्लाजो सूट्स इन दिनों काफी ट्रेंडिंग हैं। ये कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश भी लगते हैं। खास बात यह है कि इसमें कई पैटर्न आते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। समर सीजन में गॉर्जियस दिखने के लिए आप हिना खान का ड्रेसिंग स्टाइल फॉलो कर सकती हैं। हिना ने फ्यूशिया पिंक कलर का प्लाजो सूट वियर किया। कुर्ते का चोली पैटर्न इसे डिफरेंट लुक दे रहा है। हैवी लुक पाने के लिए हिना ने हैवी ज्वेलरी सेट वियर किया है।

कुछ डिफरेंट करें ट्राई

एक्ट्रेस मौनी रॉय फैशन आइकन हैं। मौनी ने पायल सिंघल के समर कलेक्शन से यह प्लाजो सूट कैरी किया है। इस सूट की खासियत है इसका अलग लुक। शॉर्ट कुर्ते को प्लाजो के साथ पेयर किया गया है। क्योंकि कुर्ते और प्लाजो पर हैवी वर्क है, इसलिए चुन्नी को प्लेन रखा गया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी वियर कर क्लासिक लुक क्रिएट किया है।

प्लाजो विद केप है नया स्टाइल

अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉर्डन भी दिखना चाहती हैं तो आप प्लाजो सूट को नए अंदाज में कैरी करें। आप प्लाजो को ब्लाउज विद केप पहनें। ये स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में हैं और अधिकांश सेलेब्स इसे फॉलो करती हैं। आप चाहें तो सारा अली खान की तरह चिकनकारी वर्क चुन सकती हैं। हैवी मेकअप और ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा करें।

सिंपल और एलिगेंट लुक

Ganesh Chaturthi Style
Actress Kareena Kapoor Khan is a trend setter.

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ट्रेंड सेटर हैं। हाल ही में करीना ने राखी के मौके पर आफ व्हाइट कलर का प्लाजो सूट वियर किया। यह सूट काफी सिंपल था, लेकिन इसे ​एलिगेंट लुक दे रहा था उसपर हो रहा जरदोजी का वर्क। सूट की स्लीव्स और प्लाजो के बॉटम पर कैरी पैटर्न का वर्क था, जो रॉयल लग रहा था। साथ में करीना ने डेवी मेकअप किया।

इंग्लिश कलर्स हैं इन

समर सीजन चल रहा है और इन दिनों इंग्लिश कलर्स काफी  ट्रेंडिंग  हैं। ऐसे में आप इस गणेश चतुर्थी पर डार्क की जगह इंग्लिश कलर का कोई प्लाजो सूट पसंद कर सकती हैं। ये कलर्स न सिर्फ आपको कंफर्टेबल लगेंगे। कोशिश करें कि सूट का वर्क थोड़ा हैवी चुनें, जिससे आपका लुक किसी से कम नहीं लगे।

कॉटन सूट भी लगेगा शानदार

कॉटन सूट कंफर्टेबल लगने के साथ ही खूबसूरत भी लगते हैं। इसके लिए आप इसे डिफरेंट पैटर्न में सिलवाएं। आप इस तरह का अंगरखा पैटर्न चुन सकती हैं। इसके साथ प्लाजो पैंट्स बनवाएं। ज्वेलरी हैवी वियर करें। इससे आपका लुक बहुत ही शानदार लगेगा और आप भी कंफर्ट फील करेंगी।

खुद बनाएं अपना स्टाइल

ब्रॉकेट और सिल्क फैब्रिक आपको हमेशा रॉयल लुक देगा। अगर आप भी रॉयल दिखना चाहती हैं तो अदिति राव हैदरी की तरह प्लाजो सूट सिलवा सकती हैं। इसके साथ हैवी ज्वेलरी से अपना लुक कंप्लीट करें। यह आपके लिए बजट फ्रेंडली भी रहेगा।

सिंपल सूट, हैवी दुपट्टा

सिंपल प्लाजो सूट के साथ आप हैवी दुपट्टा कैरी करके अलग लुक पा सकती हैं। आप चाहे तो इसे खुद डिजाइन भी करवा सकती हैं। आप अपनी पसंद के कपड़े को सूट के लिए चुनें और इसके साथ अपनी कोई पुरानी हैवी चुन्नी भी पेयर कर सकती हैं। हैवी ज्वेलरी से लुक कंप्लीट करें। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...