ये हैं मानसून स्पेशल नेल्स इंस्पिरेशन, इन्हे जरूर करें ट्राई: Monsoon Special Nail Art
Monsoon Special Nail Art

Monsoon Special Nail Art: मानसून के इस हसीन मौसम में हर कोई बेहद कूल और खास दिखना चाहता है। और अगर इस बरसात के हसीन मौसम में आपने घूमने का प्लान बनाया है, तो आपके आउटफिट्स और आपके एक्सेसरीज सब मौसम के अनुसार होने चाहिए। दरअसल इस मौसम में सभी कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना ही लेते हैं, ऐसे में अगर आपने भी अपना कोई डे आउट या फिर टूर प्लान किया है, तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है।

बरसात में घूमने के दौरान जहां आप सिंपल सोबर कपड़े पहनते हैं, वहीं आपकी एक्सेसरीज से आपका लुक एन्हांस हो जाता है। अगर बरसात के इस मौसम में आप सिंपल कपड़ो के साथ खास दिखना चाहती हैं, तो इन स्पेशल मानसून नेल इंस्पिरेशन से आप अपने खास लुक में चार चांद लगा सकती हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानते हैं,

यह भी देखे-ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं 8 कोरियन ब्यूटी टिप्स: Korean Beauty Tips

इस मानसून के सीजन में स्पेशल नेल्स करवा बटोर सकती हैं, सबकी वाहवाही : Monsoon Special Nail Art

फ्रूट नेल्स

बरसात का सुहाना मौसम है, ऐसे में अगर आप कहीं भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये नेल आर्ट बेहद खास है। वेस्टर्न से लेकर कैजुअल आउटफिट्स तक, सभी स्टाइल्स पर जचने वाला फ्रूट नेल्स नेल आर्ट, बेहद खास है। आप इस यूनिक स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

रेनी ब्लू

बरसात के मौसम में अगर आप नीले पानी की तरह नीले नेल आर्ट चाहती हैं, तो नेल ओरियो का एक बेहद खास डिजाइन आपको प्रभावित कर सकता है। मस्किन टेप की मदद से बनाया गया ये ब्लू लीफ एंड वॉटर पैटर्न बेहद खास, सिंपल और खूबसूरत है।

अंब्रेला प्रैस ऑन

अगर आपके पास अपने नेल को स्टाइल करने का समय नहीं है, तो आप रेडी टू वियर प्रेस ऑन नेल ट्राई कर सकती हैं। अंब्रेला प्रैस ऑन नेल इसका बेहद खास, कूल और खूबसूरत नेल आर्ट है, जिसको मानसून के मौसम में आप बिंदास होकर ट्राई कर सकती हैं।

क्लाउडी नेल्स

घनघोर घटा के इस बरसाती मौसम में क्यों ना आप अपने नेल पर घटा का चित्र उकेर लें? क्लाउडी नेल्स का ये बेहद सुंदर डिजाइन इस मानसून के मौसम में आपकी उंगलियों की शोभा को दोगुना कर देगा।

यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

बेबी प्रिंट नेल

मानसून के इस खास मौसम में अगर आप वेस्टर्न कैजुअल लुक लेना चाह रही हैं तो आप बेबी प्रिंट नेल भी ट्राई कर सकती हैं। क्लाउड या बग पेंटेड नेल बेहद खास लगते हैं। आप इसको ट्राई कर सकती हैं।

पिंक ह्यू

अगर आप पिंक कलर का कोई आउटफिट कैरी करने वाली हैं, तो पिंक ह्यू नेल पेंट भी आप ट्राई कर सकती हैं। ये न सिर्फ काफी कूल और कैजुअल नजर आता है, बल्कि साथ ही इसमें आपके नेल्स बेहद खास लगते हैं।

वेव नेल आर्ट

वेव नेल आर्ट भी एक ट्रेंडिंग नेल आर्ट पैटर्न है, जिसको आप ट्राई कर सकती हैं। इस खास नेल आर्ट में जहां एक तरफ आपके नेल को बेस की तरफ से न्यूड रखा जाता है, वहीं टॉप से इसमें एक वेव होती है, जो काफी खूबसूरत लगती है।

प्लांट वाइब

इस मानसून अगर आप चाहें तो प्लांट वाइब को भी सेलिब्रेट कर सकती हैं। इस खास नेल आर्ट में आप एक लीफ पैटर्न को पेंट कर सकती हैं। सिंपल दिखने वाला ये नेल आर्ट मानसून में ट्रेंडिंग है, और हरियाली को डिपिक्ट करता है।

फ्लोरल कैजुअल

मानसून का मौसम ग्रीनरी को अपने साथ लाता है, ऐसे में आप ग्रीन लुक से भी अपने नेल्स सजा सकती हैं। इस खास पेंट में आप अपने नेल को किसी भी बेस कलर से पेंट करने के बाद फ्लोरल पेंट कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...