Overview: अब नाखून नहीं, फैशन का इंपॉर्टेंट पार्ट हैं नेल आर्ट
फैशन की दुनिया में अब नाखून भी एक एक्सप्रेशन बन चुके हैं। ये छोटे-से डिज़ाइन न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी बयां करते हैं। तो इस सीज़न, किसी एक ट्रेंड को चुनें और अपने नेल्स से खुद की कहानी कहें।
Nail Art Fashion: आजकल खूबसूरत दिखने का मतलब सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि हर छोटी डिटेल मायने रखती है — और नाखून उनमें से एक हैं। बदलते फैशन ट्रेंड्स में नेल आर्ट का चलन तेजी से बढ़ा है। चाहे कॉलेज गर्ल्स हों या वर्किंग वुमन, हर कोई अपने नाखूनों को यूनीक और ट्रेंडी लुक देना चाहती है। आइए जानते हैं, 2025 में कौन-कौन से नेल आर्ट ट्रेंड्स में छाए हुए हैं।
ग्लेज़ड डोनट नेल्स: सिंपल में शाइन
ये ट्रेंड हल्की सी शिमरी और ग्लॉसी फिनिश का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसनेल आर्ट को ग्लेज़ड डोनट कहा जाता है क्योंकि यह क्रिस्पी क्रीम डोनट्स की तरह शाइनी लगता है। खास बात यह है कि ये हर आउटफिट के साथ मैच कर जाता है।
क्रोम नेल्स: बोल्ड एंड ब्यूटीफुल
मेटालिक फिनिश पसंद है तो क्रोम नेल्स ट्राई करना बनता है। गोल्ड, सिल्वर, रोज़ गोल्ड से लेकर ग्रीन-ब्लू शेड्स तक, ये नेल आर्ट आपको देगा एक ग्लैमरस और फ्यूचरिस्टिक लुक।
फ्रेंच ट्विस्ट: क्लासिक का मॉडर्न वर्जन
फ्रेंच नेल्स को अब नया ट्विस्ट मिल चुका है। व्हाइट टिप की जगह अब लोग कलरफुल, ग्लिटर या जियोमेट्रिक डिज़ाइन्स पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेंड आपको एलीगेंट लुक देने के साथ-साथ थोड़ी फंकी फील भी देगा।
3D नेल आर्ट: जब नाखून बनें कैनवास

अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो 3D नेल आर्ट आपके लिए परफेक्ट है। इसमें छोटे पर्ल्स, स्टोन्स, फ्लॉवर और मिनी ऑब्जेक्ट्स का यूज़ होता है। यह ट्रेंड सेलिब्रिटीज़ और ब्राइड्स के बीच बेहद पॉपुलर है।
नेगेटिव स्पेस आर्ट: कम में ज्यादा
नेगेटिव स्पेस डिज़ाइन में नाखूनों का कुछ हिस्सा खाली छोड़ा जाता है और बाकी पर डिजाइन बनती है। ये स्टाइल मिनिमल और स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट है, खासकर प्रोफेशनल महिलाओं के बीच ये ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है।
ऑम्ब्रे नेल्स: कलर का ग्रेडिएंट गेम
ऑम्ब्रे नेल आर्ट में एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स को एक साथ मर्ज किया जाता है। इससे नाखूनों पर खूबसूरत ग्रेडिएंट इफेक्ट बनता है। ये ट्रेंड रोमांटिक डेट्स और वेडिंग सीजन में खूब चल रहा है।
कस्टम नेल डिज़ाइन: जब आर्ट हो पर्सनल
अब लोग अपने नाखूनों पर पर्सनल टच देना पसंद कर रहे हैं — जैसे नाम के इनिशियल्स, फेवरेट कार्टून, या कोई स्पेशल मैसेज। ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और यंग जनरेशन की पहली पसंद बन चुका है।
