7 सुपर क्यूट और ट्रेंडी सनफ्लावर नेल आर्ट डिजाइंस ट्राई कर बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती: Sun Flower Nail Art Designs
Sun Flower Nail Art Designs

Sun Flower Nail Art Designs : हर साल समर सीजन के अंत में क्लासिक और सबके पसंदीदा सनफ्लावर्स का सीजन शुरू हो जाता है। जो सितंबर के महीने से लेकर नवंबर के महीने तक चलता है। और जाते हुए सुपर ब्राइट, चीयरफुल समर सीजन के दिनों को अपने भीतर संजोए रहता है। ऐसे में अगर आप भी सन फ्लावर्स को पसंद करती हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत, ट्रेंडी और सुपर स्टाइलिश सन फ्लावर नेल आर्ट डिजाइंस लेकर आए हैं। जिन्हें ट्राई कर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ब्राइट समर सीजन को गुड बाय कह सकती हैं।

Also read: एक्ट्रेस सौम्या टंडन के सुपर स्टाइलिश मॉडर्न ब्लाउज डिजाइंस देख लें इंस्पिरेशन: Celebrity Blouse Design

सितम्बर में सन फ्लावर सीजन शुरू होने के साथ ही कर लें ट्रेंडी सन फ्लावर नेल आर्ट डिजाइंस ट्राई : Trendy Sun Flower Nail Art Designs

पेल ब्लू नेल आर्ट

सनफ्लावर्स इतने चीयरफुल होते हैं, कि उन्हें देखकर अपने आप चेहरे पर स्माइल आ जाती है। ऐसे में आप नेल्स पर बढ़िया चीयरफुल आर्टवर्क चाहती हैं, तो सटल ब्लू बेस के साथ ये बटरी येलो सनफ्लावर डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये सटल नेल आर्ट आपके मूड को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

गोल्डन ग्लिटरी नेल्स

समर सीजन में रेनफॉल के बाद सनफ्लावर्स के साथ दूसरे सभी फूल-पौधे एकदम फ्रेश और ग्लिटरी नजर आने लगते हैं। ये बेहद क्लासी गोल्डन ग्लिटरी नेल्स इसी खूबसूरत थीम से इंस्पायर्ड हैं। जाते जाते समर सीजन की ग्लिटरी धूप को हाथों पर सजाने के लिए ये नेल आर्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

ट्रेंडी ब्राउनिश टोन नेल्स

आजकल सटल न्यूड ब्राउनिश टोन नेल पॉलिश मार्केट में ट्रेंडिंग हैं और अधिकतर लड़कियों को पसंद आती हैं। ऐसे में अगर आप भी ब्राउनिश टोन के साथ सन फ्लावर्स डिजाइन करना चाहती हैं। तो ये नेल आर्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये खास नेल्स हर स्किन टोन के साथ खूबसूरत लग सकते हैं।

येलो रेट्रो वाइब नेल आर्ट

सुपर ट्रेंडी और क्लासिक येलो फ्रेंच टिप्स के साथ रेट्रो वाइब वाला ये खूबसूरत और ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन पेस्टल कलर लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप भी पेस्टल कलर्स को पसंद करती हैं, तो ये क्लासिक सटल सनफ्लावर नेल आर्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

नियॉन ब्लूम नेल आर्ट

अगर आप सनफ्लावर नेल आर्ट डिजाइंस के साथ समर वाइब्स वाले नियॉन कलर्स को ट्राई करना चाहती हैं। तो ये नेल आर्ट डिजाइन आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। सिंगल नेल डिजाइन के साथ आप ट्रेंडी लैवेंडर, बटरी येलो, ऑरेंज, इंडिगो और ब्राउन ट्राई कर सकती हैं।

सनफ्लावर नेल आर्ट विद डिटेलिंग

ट्रेंडी सनफ्लावर नेल आर्ट डिजाइंस को सटल और ग्लैम लुक देना चाहती हैं। तो सनफ्लावर नेल आर्ट डिजाइन के साथ गोल्ड डिटेलिंग ऐड करवा सकती हैं। इस लुक में नेल्स पर सन फ्लावर के साथ विंडो पैन पैटर्न डिजाइन किया गया है। आप इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं।

यूनिक फ्रेंच सन फ्लावर नेल्स

कुल डाक ग्रीन नेल पॉलिश समर सीजन से लेकर विंटर्स तक सभी सीजंस में पसंद की जाती है। आप भी इस एवरग्रीन नेल पॉलिश के साथ सन फ्लावर नेल आर्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। समर फॉल वाइब वाला ये बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नेल आर्ट डिजाइन फ्रेंच टिप्स के साथ एकदम परफेक्ट लगता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...