Salman New Bald Look: सलमान खाने के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर उनकी अगली फिल्म की बात करें तो कैटरीना के साथ उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 है। लेकिन फिलहाल बॉलीवुड के गलियारों में उनके नए हेयर स्टाइल ने सभी के बीच में एक उत्सुकता बना दी है। वह एक पार्टी में एकदम आर्मी वाले हेयर कट में नजर आए। उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान करण जौहर और विष्णु वर्धन की अगली फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म भारतीय सेना पर केंद्रित होगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी और सलमान इस भूमिका के लिए दुबले-पतले शरीर और परफेक्ट काया पाने की तैयारी करेंगे। इस फिल्म में सलमान भारतीय सेना अधिकारी का किरदार निभाएंगे।
बिग बॉस के बाद अब फिल्मों पर फोकस
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का काम खत्म करने के बाद अब सलमान अपनी फिल्मों की शूटिंग की तरफ वापस लौट गए हैं। इनके नए और अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। वह हाल ही में एक डिनर पार्टी में स्पॉट किए गए थे। यहां से उनका यह आर्मी कट वायरल हुआ था। सलमान भी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अगले क्रिसमस यानी साल 2024 में रिलीज होगी।
फैंस को नहीं आया पसंद
उनके फैंस उनके इस लुक को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं है कोई लिख रहा है कि फाइनली सलमान बूढ़े दिख रहे हैं। तो कोई कह रहा है कि इस लुक के साथ बिश्नोई लोग उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। वहीं बहुत से उनके फैंस ने इस लुक पर उदास इमोजी बनाए है। खैर सलमान अपने फैंस के हीरो हैं। वो जो भी स्टाइल कैरी करते हैं वो कॉपी किया जाता है। अब देखते हैं उनके पिछले लुक की तरह यह आर्मी लुक किस हद तक और किस तरह कॉपी किया जाता है। वैसे सलमान का अब तक का सबसे हिट स्टाइल तेरे नाम का ही है। उस वक्त यह स्टाइल गली-मोहल्लों तक में हिट था।
