सलमान पर चढ़ा बार्बी का खुमार, पिंक पेंट में नजर आए भाईजान: Salman Barbie Look
Salman Khan Barbie Look

Salman Barbie Look: फिल्मी दुनिया में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान अपने अतरंगी फैशन से भी जाने जाते हैं। इन दिनों बार्बी लुक का फैशन चल रहा है। ऐसे में सलमान भी इस लुक में अपने भाई अरबाज की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुए। सलमान की खास बात है कि वो कुछ भी पहनें उनके फैंस को वह पसंद आता है। फिलहाल उनकी पिंक पैंट चर्चा का एक विषय है। कुछ लोग इसे बार्बी से इंस्पायर्ड बता रहे हैं तो कुछ इसे सलमान के एक्सपेरिमेंट के तौर पर ले रहे हें।

दरअसल, हाल ही में सलमान अपने भाई अरबाज की पार्टी में पिंक पैंट और ब्लैक टी शर्ट के साथ ग्रे जैकेट पहने हुए नजर आये थे। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक शूज और अपना सिग्नेचर स्टाइल ब्रेसलेट भी पहना था। उन्होंने इस स्टाइल के साथ जमकर पोज दिए। आने वाले समय में देखना यह है कि सलमान के फैंस उनके इस बार्बी लुक को कॉपी करते हैं या नहीं।

सलमान का हर स्टाइल फैंस को आता है पसंद

साल 2003 में रिलीज हुई तेरे नाम का सलमान खान का हेयर स्टाइल तो कौन नहीं भूल सकता। यह स्टाइल बहुत अलग था लेकिन उस समय हर किसी ने इस हेयर स्टाइल को फॉलो किया। इससे पहले सलमान फिल्म हम दिल दे सनम में वाइट शर्ट पर ऑरेंज पेंट भी पहन चुके हैं। यह कॉम्बिनेशन भी बहुत हिट हुआ था। सच है कि सलमान एक हीरो हैं और वो जो भी करते हैं वो उनके फैंस के लिए स्टाइल बन जाता है।

टाइगर 3 का है इंतजार

फिलहाल सलमान ओटीटी बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। वीकएंड के वार में घरवालों के साथ उनकी डीलिंग लाजवाब है लेकिन उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि सलमान कैटरीना के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में इमरान हाशमी भी होंगे। इसमें सलमान अविनाश राठौड़ उर्फ टाइगर का रोल निभाएंगे। यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी। इमरान हाशमी इसमें विलेन की भूमिका में हैं।