palak paneer served in kadhai
palak paneer served in kadhai

Summary: ढाबा स्टाइल पालक पनीर का राज़ जानें, स्वाद उंगलियाँ चाटने पर मजबूर करेगा

Kabita's Kitchen और CookingShooking Hindi जैसे चैनलों की मदद से आप घर पर आसानी से ढाबा और होटल स्टाइल पालक पनीर बना सकते हैं।
क्रीमी ग्रेवी, सही मसालों और अलग-अलग तरीकों से तैयार यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।

Restaurant Style Palak Paneer Recipe: पनीर तो हर किसी को पसंद आता है लेकिन पालक बहुत से लोग खाने से बचते हैं जबकि पालक हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। तो, अगरपालक की सब्ज़ी या साग आपको पसंद नहीं आता है तो आप पालक पनीर बनाइये। ये बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी को खूब पसंद आने वाला है। पालक पनीर बनाने के पहले आप एक बार ये वीडियो देख लीजिये फिर आपका पालक पनीर एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल का बनने वाला है।  

श्यामा रसोई का यह वीडियो देखकर आप एकदम ढाबा स्टाइल का पालक पनीर बना सकते हैं। पालक को थोड़ा बॉईल करने के बाद ठंंडे पानी में डाल दें और फिर इसको पीसकर इसकी प्यूरी बना लें। टमाटर, अदरक, लहसुन और थोड़े काजू पीसकर इसका भी पेस्ट बना लें। एक दूसरी कड़ाही में प्याज को फ्राई कर लें। अब टमाटर वाला पेस्ट डालें और फिर मसाले मिला दें। अब इसको ढंककर पकने दें और इसमें पालक की प्यूरी मिला दें। बाद में मलाई मिक्स करें और फिर थोड़ा बटर भी डाल सकते हैं।   अब इसमें पनीर मिक्स करें और थोड़ी देर और पकने दें।

YouTube video

कुकिंग शूकिंग हिंदी का यह वीडियो देखकर आप ढाबा स्टाइल का पालक पनीर बना सकती हैं ।   पानी में थोड़ी चीनी डालकर उबाल लें और इसमें पालक डाल दें। ठंडा होने पर पालक को पीस लें। अब तेल में प्याज डालकर फ्राई कर लें और थोड़ी लाल मिर्च डालें और इसमें थोड़ा सा बेसन भी डालना है। इससे टेस्ट बहुत अच्छा आता है।   अब इसमें थोड़ी सी बिना पीसी हुई पालक और बाकी प्यूरी दाल देना है। फिर गरम मसाला, जायफल और मलाई इसमें मिला दें। इसमें थोड़ा दूध और पानी मिला सकते हैं।   बस अब इसमें पनीर डालकर पकाना है।

YouTube video

पालक पनीर बनाने के लिए आप भारत किचन के इस वीडियो की भी मदद ले सकते हैं।   इन्होने पालक को पहले उबाला नहीं है। सिर्फ धोकर सूखा लेना है और इसको खूब बारीक काट लेना है।   प्याज़ को बारीक काटना है अदरक लहसुन का पेस्ट इस्तेमाल किया है और टमाटर को भी बड़ा काटकर उपयोग किया है। मसाले डालकर इसको अच्छे से भून लें।  इसमें कटी हुई पालक डाल दें और इसको दबाकर भूनते जाएँ। फिर इसमें थोड़ा सा आटा और दही मिलाएं और फिर थोड़ा-थोड़ा गरम पानी डालते जाएँ। बस अब इसमें पनीर मिला दें।  

YouTube video

कबिता किचन का यह वीडियो देखकर आप बहुत ही आसान तरीके से पालक पनीर बना सकते हैं। सबसे पहले गरम पानी में पालक डालकर दो मिनट तक पकाना है। तेल में प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर को पकाना है।  अब इन सबको ठंडा होने पर पीस लेना है और इसमें ही पालक को भी साथ में पीस लेना है। अब तेल में मसाले डालकर ये पेस्ट डाल दें। इसको अच्छे से पकने दें और इसमें थोड़ी क्रीम मिलाएं और फिर पनीर डालकर पकने दें।

YouTube video

कनक किचन के इस वीडियो की मदद से आप एकदम होटल जैसा पालक पनीर बना सकते हैं। पहले पनीर को फ्राई करके हल्के गरम पानी में थोड़ा नमक मिलकर उसमें डाल देना है। पालक को गरम पानी में डालकर पीस लेना है। अब तेल में प्याज, टमाटर और मसाले डालकर इसको अच्छे से भून लेना है। अब इसमें पालक की प्यूरी डालना है और फिर अच्छे से पकने देना है।

YouTube video

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...