Archana Vs Daisy in KKK 13: ऐसा लगता है कि खतरों के खिलाड़ी 13 की प्रतियोगी अर्चना गौतम और डेज़ी शाह के बीच काफी कुछ चल रहा है क्योंकि दोनों के बीच सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है। यह सब अर्चना और उनके मनोरंजन करने के तरीके पर डेज़ी के कमेन्ट पर शुरू हुआ और जाहिर तौर पर उनकी टिप्पणी अर्चना को अच्छी नहीं लगी।
यह डेज़ी शाह बनाम अर्चना गौतम है
एक इंटरव्यू में डेजी ने कहा कि कैसे उन्हें अर्चना कहीं से भी मनोरंजक नहीं लगती और यही बात वायरल हो रही है। वास्तव में, डेज़ी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और दो स्टोरी शेयर कीं, उनमें से एक में उन्होंने लिखा, “हर किसी का चीजों और लोगों को पसंद करने का अपना तरीका होता है! अगर मुझे किसी का मजाक उड़ाने और लोगों को भड़काने का तरीका पसंद नहीं है तो वो मुझे नहीं पसंद है। शो में स्टंट करते समय एक व्यक्ति विशेष का दूसरों के प्रति अनादर की करना बहुत ही मूर्खतापूर्ण बात है। चैनल आपको केवल वही दिखाता है जो आप देखना चाहते हैं… शो से कई बातों को हटा दिया जाता हैं।”
दूसरे में उन्होंने लिखा, “अगर आप क्लास और क्रैस के बीच अंतर समझते हैं तो मेरे लिए आपका सम्मान है।” जैसे ही डेज़ी के बयानों ने कई लोगों का ध्यान खींचा,अर्चना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बोल भी कोन रही फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन, खुद कर लिया होता ऐसा एंटरटेनमेंट तो आज पता नहीं कहाँ होती।”
अर्चना ने किया पलटवार
बिग बॉस 16 के प्रतियोगी अर्चना ने यह भी कहा कि, “2 बार एलिमिनेट किया है ना इसलिए डेज़ी नाराज़ है मुझसे , कोई नहीं बाबू यह एक शो है उसमें एंटरटेनमेंट करने और स्टंट करने के ही colors टीवी पैसे देता है। बस शांत हो जाओ बाबू भारत मुझसे बहुत प्यार करता है।”
अर्चना ने एक और वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, “देखो, उंगली नहीं करना मुझे वरना मैं हाथ कर देती हूं, फिर कुछ ज्यादा ही सच बोल देती हूं।”
