जायफल और दूध को मिला कर पीने के क्या हो सकते हैं फायदे
जायफल एक मसाला है जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। लेकिन, जायफल को दूध के साथ मिला कर पीने से इसके फायदे और भी अधिक बढ़ जाते हैं। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल और कैसे बनाए इसे।
Benefits of Nutmeg and Milk: जायफल एक खुशबूदार मसाला है, जिसका इस्तेमाल सदियों से मीठी और नमकीन डिशेस में खुशबु और स्वाद के लिए किया जाता रहा है। किचन के साथ ही इस मसाले का इस्तेमाल कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स के उपचार के लिए भी किया जाता है जैसे स्किन हेल्थ को बूस्ट करने, दर्द से राहत पाने, इनडाइजेशन से बचाव, कॉग्निटिव फंक्शन को मजबूत करने में आदि। यही नहीं, इसके इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी जायफल फायदेमंद होता है। ऐसा पाया गया है कि जायफल और दूध को मिलाकर पीना हमारी हेल्थ के लिए अधिक बेनेफिशियल है। आइए जानें जायफल और दूध के फायदे के बारे में।
जायफल और दूध के फायदे
जायफल एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत है, जिससे इसके सेवन से हमें कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। यही नहीं, दूध में भी कैल्शियम, फॉस्फोरस, बी विटामिन्स, पोटैशियम और विटामिन डी जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। इन दोनों के मिला कर पीने से होने वाले फायदे इस प्रकार हैं:
अच्छी नींद
एक अच्छी नींद सभी के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, कई लोगों को रात को नींद नहीं आती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी कोई परेशानी हो रही है, तो आप दालचीनी और दूध को मिला कर पी सकते हैं। ऐसा माना गया है कि इससे नींद की ड्यूरेशन और क्वालिटी दोनों बढ़ती है। हालाँकि, इसके बारे में अभी और अधिक रिसर्च की जानी अवश्यक है।

और पढ़ें। स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है जायफल, ऐसे करें इस्तेमाल: Jaiphal for Skin
स्किन के लिए जायफल और दूध के फायदे (Benefits of nutmeg and milk for skin)
स्किन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जायफल को फायदेमंद माना गया है। इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन का रंग भी निखरता है। इसके लिए आपको जायफल को दूध में घीस कर अपनी स्किन पर लगाना है। कुछ दिनों तक इस उपाय को आजमाने के बाद आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
डाइजेशन के लिए बेहतरीन
जायफल को पाचन के लिए अच्छा माना गया है। पाचन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए इसे फायदेमंद पाया गया है। इसलिए, इसे सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है। सभी लोगों को दूध पचता नहीं है। उन्हें दूध पीने से वोमिटिंग या ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। ऐसे में, अगर वो लोग दूध में चुटकी भर जायफल मिला कर पीते हैं तो उन्हें दूध पचता भी है और कोई परेशानी भी नहीं होती।
सही ब्लड शुगर लेवल
जायफल के कई फायदे हैं। इसका इस्तेमाल जुकाम व खांसी से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इस मसाले को गर्म तासीर का माना गया है। ऐसा पाया गया है कि जायफल को दूध में मिला कर पीने में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ध्यान रखे कि इसे आप बिना चीनी के पीएं। इसके साथ ही इसे पीने से जॉइंट्स और मसल्स के दर्द से भी आराम मिलता है। आर्थराइटिस के रोगियों के लिए इसे फायदेमंद पाया गया है।

ओरल हेल्थ को रखे बेहतरीन
साँस की बदबू न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है। जायफल में एंटीबैक्टेरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इससे न केवल दांतों का दर्द दूर होता बल्कि साँस की बदबू भी दूर होने में मदद मिलती है। इसलिए जायफल और दूध को मिला कर पीने से ओरल हेल्थ सही रहती है।
बच्चों को जायफल के फायदे (Benefits of nutmeg for babies)
बच्चों के लिए भी जायफल बहुत बेनेफिशियल माना गया है। आप बच्चों को उसे दे सकते हैं। बच्चों के लिए इसके फायदे इस प्रकार हैं:
- बच्चे को पेट संबंधी समस्या होने पर, उन्हें जायफल देने से जल्दी लाभ होता है। इससे पेट अच्छे से साफ हो जाता है और इसके साथ ही बच्चों का डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होता है।
- बच्चों को सिरदर्द होने पर उन्हें जायफल और दूध मिला कर देने से उन्हें जल्दी आराम मिलता है। अगर बच्चे को दूध नहीं पचता है, तो आप दूध में थोड़ा सा जायफल मिला कर दें। इससे उन्हें यह जल्दी पचेगा।
- बच्चे बहुत जल्दी सर्दी और जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं। लेकिन, जायफल में एंटीबैक्टेरियल प्रॉपर्टीज होती है, जिससे उन्हें इस समस्या से जल्दी आराम मिलता है। जायफल की तासीर गर्म होती है, जिससे बच्चों को ठंड लगने की संभावना कम होती है।
- बच्चों को जायफल युक्त दूध देना उनकी भूख बढ़ाता है। बच्चे अक्सर खाने में नखरे करते हैं। ऐसे में यह नुस्खा बहुत फायदेमंद माना गया है।
जायफल के साथ हल्दी दूध कैसे बनाएं (How to make turmeric milk with nutmeg)?
हल्दी दूध में जायफल मिला कर पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इस दूध को बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए दूध को गर्म करें और उबलने दें। उसके बाद इसमें चुटकी भर जायफल और थोड़ी सी हल्दी मिला दें। इस दूध को फिर से तक मिनट तक उबलने दें। अब इसमें चीनी मिला दें और गर्म-गर्म दूध को पीएं।

कैसे करें दूध और जायफल का इस्तेमाल (How to use milk and nutmeg)?
जायफल और दूध का इस्तेमाल पीने और फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाने के लिए किया जा सकता है। जायफल दूध को बनाना बहुत आसान है। इसके लिए दूध को उबालना है और उसमें जायफल पाउडर को मिला देना है। इसके बाद आप इसमें चीनी ड़ाल सकते हैं। अगर आप फेसपैक के रूप में इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको एक चम्मच जायफल पाउडर लेना है और उसमें थोड़ा सा दूध मिलाना है। इसके बाद इसे चेहरे या गर्दन पर लगाना है और कुछ मिनटों तक ऐसे ही रहने के बाद उसे धो देना है। इसका हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल करने से स्किन से अतिरिक्त तेल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
जायफल का सेवन कैसे करना चाहिए (How to consume nutmeg)?
दूध के अलावा जायफल का सेवन अन्य चीजों में भी किया जा सकता है। जैसे:
- कॉफी, हॉट चॉकलेट में मिला कर जायफल को मिला का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- सब्जियों या ड़ाल में जायफल को डाल कर आप इस मसाले को प्रयोग किया जा सकता है।
- ओटमील पर जायफल को छिड़क कर इस डिश को खाया जा सकता है।
- बेकिंग में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके अलावा आप फलों के ऊपर इस मसाले को ड़ाल कर इसे खा सकते हैं।

FAQ | क्या आप जानते हैं
जायफल को दूध के साथ मिलाकर पीने से क्या होता है?
जायफल और दालचीनी के फायदे
जायफल के फायदे चेहरे के लिए क्या हैं?
जायफल खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं?
जायफल के फायदे पुरुषों के लिए क्या हैं?
क्या रोजाना जायफल खा सकते हैं?
