बिना अपना वजन नापे इन तीन तरीकों की मदद से जाने कितने फिट हैं आप: Fitness Freak Tips
Fitness Freak Tips

इन तरीकों से जानें कितने फिट हैं आप

फिट रहने के लिए आपके शरीर के हर अंग का सही तरीके से काम करना भी उतना ही जरुरी होता है। जितना सही वजन होना।

Fitness Freak Tips: एक्सरसाइज करना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपको अच्छा तो महसूस होता ही है साथ ही आप एनर्जेटिक भी रहते हैं। मगर ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए अपने वजन को नापते रहते हैं। फिट रहने के लिए उनका ध्यान सिर्फ वजन पर होता है कि उनकी हाइट के मुताबिक कितना वजन होना चाहिए। लोगों को लगता है कि वह अपने वजन से जान सकते हैं कि वह कितने फिट है। मगर ऐसा नहीं है। सिर्फ सही वजन होने से आप खुद को स्वस्थ नहीं कह सकते हैं।

फिट रहने के लिए आपके शरीर के हर अंग का सही तरीके से काम करना भी उतना ही जरुरी होता है। जितना सही वजन होना। शरीर के बाकी अंगों के सही तरीके से काम करने के लिए भी कई काम करना जरुरी होता है। शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ इन चीजों को भी ध्यान रखना चाहिए। आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बिना अपना वजन नापे जान सकते हैं कि आप फिट हैं कि नहीं।

हार्ट का स्वस्थ होना

आप कितने फिट हैं ये जानने के लिए ये पता होना बेहद जरुरी होता है कि आपका हार्ट कितना स्वस्थ है। हार्ट के स्वस्थ होने के बारे में पता करने के लिए हार्ट रेट को मैजर करना जरुरी होता है। हार्ट रेट को आजकल आसानी से स्मार्टवॉच के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। हार्ट रेट से पता किया जा सकता है कि आपका दिल एक मिनट में कितनी बार धड़कता है। आपकी कार्डियोवस्कुलर फिटनेस जितनी अच्छी होगी आपकी हार्ट रेट उतना ही कम होगा। जो आपके हार्ट को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होगा। आप जितने फिट होते हैं आपका हार्ट रेट उतना ही कम होता है। एक नॉर्मल एडल्ट का हार्ट रेट एक मिनट में 60-80 होता है।

Fitness Freak Tips
heart rate

एक्सरसाइज़ गोल्स

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना भी उतना ही जरुरी होता है। एक्सरसाइज करने से आपकी ओवर ऑल बॉडी की कंडीशन बेहतर होती है। इससे आपकी बॉडी के मसल्स सही तरीके से काम करते हैं और आपको बेहतर महसूस होता है। एक्सरसाइज करने से आप एनर्जेटिक तो रहते ही साथ ही आपका मूड भी अच्छा रहता है जो शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

excercise goals
excercise goals

रोजाना की एक्टिविटी

जब आपकी हेल्थ और लाइफस्टाइल के लिए एक्सरसाइज करने की बात आती है तो आपको जिम के बाहर इसे ट्रैक करना चाहिए। जैसे की आप कितने कदम चल रहे हैं या कितनी सीढ़ियां चढ़ उतर रहे हैं। आप रोजाना क्या काम करते हैं या उसे करने का क्या तरीका अपनाते हैं उसका ध्यान रखकर भी खुद को फिट रखा जा सकता है। जैसे दिन में एक बार लिफ्ट का इस्तेमाल ना करने की बजाय सीढ़ियां चलना, या कोई सामान लेने बाहर जा रहे हैं तो उसके लिए किसी वीकल का इस्तेमाल करने की जगह पैदल चलकर जा सकते हैं। कोशिश करके भी आप एक दिन में 5000 से ज्यादा कदम चलें। ऐसा करना आपके शरीर के बाकी अंगों के लिए भी फायदेमंद होता है।

daily activity
daily activity

इस तरह कुछ आसान टिप्स की मदद से आप जान सकते हैं कि आप कितने फिट हैं। साथ ही इसके लिए आपको वजन नापने की भी जरुरत नहीं है।

Leave a comment