घर या फिर टैरेस पर लगाए फलदार पौधे
यह वह पौधे हैं जिन्हें बहुत ही आसानी से घर की बालकनी या फिर टेरिस गार्डन में उगाया जा सकता है।
Fruits To Grow In Monsoon: बारिश का मौसम बहुत ही ख़ूबसूरत माना जाता है। यह एक ऐसा मौसम होता है जब आपके आसपास का पूरा का पूरा वातावरण हराभरा होता है। ऐसे में यदि आपकी चाहत है कि आपके घर या फिर टैरेस पर कुछ फलदार पौधे हो और उनपर बारिश के मौसम में रसदार फल लगे तो आज हम आपको 5 ऐसे सर्वश्रेष्ठ फल के पौधों के बारे में बताने वाले हैं। यह वह पौधे हैं जिन्हें बहुत ही आसानी से घर की बालकनी या फिर टेरिस गार्डन में उगाया जा सकता है।
यह सभी वह पौधे हैं जो ग्रो बैग या गमले में बहुत अच्छे से ग्रो करते हैं। यह आपके घर और गार्डन को हरा भरा बनाकर रखते हैं और वर्षा ऋतु में आपको स्वादिष्ट फल देते हैं। इस लेख में आपको बताएँगे कि बारिश के मौसम में कौन से फल आप उगा सकते हैं।
जामुन

जामुन एक बहुत ही स्वादिष्ट और सहज उपलब्ध होने वाला फल है। ऐसा शायद ही कोई होगा जो इस फल को नहीं खाया हो। यह फल पहली बारिश के साथ ही पकना शुरू हो जाता है और पूरे मानसून तक खाया जाता है। यह एक ऐसा फल है जो पोशाक तत्वों से भरपूर होता है। जिसमें प्रोटीन, फोलेट, आयरन, विटामिन बी, विटामिन ए, मैग्नीशियम, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें तमाम तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस पौधे को आप आसानी से अपने घर पर लगा सकते हैं।
पपीता

पपीता हमारे घरों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। इसका पौधा एक बार यदि आपने अपने घर पर लगा लिया तो सालों-साल तक फल देता है। मानसून के आते ही इस फल की डिमांड बढ़ जाती है क्योंकि इसमें तरह तरह के पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस फल में विटामिन इ, विटामिन सी और विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है जो हमारे शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाता है। यह बहुत ही आसानी से गमले और ग्रो बाग़ में उग जाता है।
अनार

अनार एक ऐसा फल है जिसे हर कोई पसंद करता है। यही कारण है कि यह हमारे घरों में आसानी से मिल जाता है। यह फल जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही ज़्यादा पौष्टिक भी। अनार में विटामिन सी आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस फल के नियमित सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। बारिश के मौसम में यदि इसे आप अपने घर पर लगाना चाहते हैं तो नर्सरी से खरीदकर लगा सकते हैं। यह बहुत ही आसानी से उग जाता है।
लीची

हमारे भारतीय घरों में लीची एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद आता है। यह स्वाद में जितना बेमिशाल होता है उतना ही पोषक तत्वों से भरा हुआ भी। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनिरल पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह हमारी सेहत को बढ़ाता और तमाम तरह की बीमारियों से दूर रखता है। बरसात के मौसम में उगने वाला ये पौधा बहुत ही आसानी से आपको पास की नर्सरी में मिल जाएगा।
नाशपाती
बारिश के मौसम में लगने और विकसित होने वाली नाशपाती बहुत ही स्वादिष्ट होती है। यह एक ऐसा फल है जिसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिसके सेवन से हमारे शरीर का तरह तरह के संक्रमण का बचा होता है। यह एक ऐसा फल है जो काफ़ी अच्छा और किफ़ायती होता है। यह हर तरह की मिट्टी में बहुत ही आसानी से उग जाता है इसलिए आप इसे अपने घर अथवा टैरेस गार्डन में भी लगा सकते हैं।
