Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के हर एपिसोड को कंटेस्टेंट मजेदार बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सारे एपिसोड देखने के अलावा दर्शक घरवालों को 24 घंटे लाइव भी देख सकते हैं। यहां पर कोई ना कोई कंटेस्टेंट ऐसी हरकत जरूर कर देता है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
एक दूसरे को दिए जानवरों के नाम
हाल ही में बिग बॉस के घर में टास्क हुआ जिसमें सभी घरवालों ने एक दूसरे को जानवरों के नाम देना शुरू कर दिए और खूब धमाल मचाया। इसी बीच आशिका भाटिया और अविनाश सचदेव एक दूसरे से टकरा गए और एक्टर ने उन्हें बैल बुला दिया। यह सुनकर अभिषेक में अविनाश पर बॉडी सेवन करने का आरोप लगाया। इधर आशिका भी उन्हें गधा कहती दिखाई दी।
बढ़ी अविनाश और अभिषेक की लड़ाई
आशिका के साथ नोकझोंक से शुरू हुई अविनाश की लड़ाई अभिषेक मल्हान तक पहुंची और पर दोनों एक दूसरे को कई सारी बातें बोलने लगे। इन्होंने एक दूसरे के लिए सांड शब्द का इस्तेमाल भी किया। कंटेस्टेंट में हो रही लड़ाई को देखते हुए पूजा भट्ट ने अविनाश को गेम से इविक्ट कर दिया क्योंकि सभी उन्हें बहुत परेशान कर रहे थे।
दो गुटों में बटा घर
फिलहाल घर के सदस्य 2 टीम में बटे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक टीम में फलक नाज, अविनाश सचदेव हो जिया शंकर हैं। वहीं दूसरी टीम में अभिषेक, मनीषा, एल्विश और आशिका हैं। जैद हदीद, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट की कोई टीम नहीं है। हालांकि फलक नाज शो से बाहर हो चुकी हैं।
