Bigg Boss OTT 2 Nomination: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे दर्शकों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। दो हफ़्ते पहले आशिका भाटिया का घर में सफर खत्म हो चुका है और वह कम वोटों की वजह से घर से बेघर हो गई। उनके जाने के बाद घर में नॉमिनेशन हुआ जिसमें ट्विस्ट भी देखने को मिला।
इस एपिसोड में कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने पहुंचे जहां अविनाश सचदेव और अभिषेक की मम्मी आई तो मनीषा के पापा को देखा गया। वीकेंड के वार पर सलमान खान ने मनीषा रानी, अभिषेक और एल्विश की खूब क्लास लगाई ऐसे में यह देखने वाली बात है कि आने वाले एपिसोड में इनका दिन कैसा होगा। नए हफ्ते में किस का पत्ता करने वाला है यह भी देखने वाली बात होगी।
नॉमिनेशन का ट्विस्ट
बिग बॉस ने घर वालों को नॉमिनेशन के लिए लिविंग रूम में एकत्रित किया और सभी को प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। इस दौरान सबसे पहले बेबीका और एल्विश एक्टिविटी एरिया में पहुंचते हैं जहां उन्हें दो विकल्प दिए जाते हैं। एक कटआउट पूजा भट्ट और दूसरा जिया शंकर का होता है। अब इन दोनों को मिलकर किसी एक को नॉमिनेट करना है और एक को सुरक्षित रखना है। बिग बॉस ने बातचीत करने के लिए 10 मिनट का वक्त देते हैं और यह दोनों मिल कर जिया शंकर को नॉमिनेट करते हैं और अपनी वजह भी बताते हैं।

इसके बाद अभिषेक और मनीषा रानी को बुलाया जाता है। ये दोनों जद को नॉमिनेट करते हैं और बेबीका को सुरक्षित कर लेते हैं। जिया की बारी आती है तो उन्हें जद के साथ मिलकर अविनाश और अभिषेक में से किसी एक को नॉमिनेट करना पड़ता है और इसके चलते अविनाश नॉमिनेट हो जाते हैं।
अविनाश को लगा झटका
घर से बेघर होने के लिए अविनाश, जिया, मनीषा और जद हदीद का नाम सामने आया है। इधर अविनाश हैरत में है कि आखिरकार जिया ने उन्हें कैसे नॉमिनेट कर दिया है। वह अपना रीजन बताती है और कहती है कि अभिषेक का गेम ज्यादा अच्छा रहा है इसलिए उन्होंने अविनाश को नॉमिनेट किया है। अब इनमें से किसका सफर खत्म होगा ये देखने वाली बात है।
