Young Age Bollywood Mother: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अपने प्रोजेक्ट के चलते जितना चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा की पर्सनल जिंदगी को लेकर भी होती रहती है। कोई अपने रिलेशनशिप तो कोई बयानों के चलते सुर्खियों में रहता है। आज हम आपको कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी है। आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने कम उम्र में मां बनकर सभी को हैरान कर दिया था।
नीतू सिंह
20 साल की उम्र में नीतू सिंह की ऋषि कपूर के साथ शादी हो गई थी और 1 साल बाद यानी 21 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी बेटी रिद्धिमा को जन्म दे दिया था।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। जब उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना का जन्म हुआ जब वह सिर्फ 17 साल की थी।
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर की शादी भारतीय क्रिकेटर नवाब पटौदी से हुई। जब उनके बेटे सैफ अली खान का जन्म हुआ जब एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 25 साल थी।
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर से शादी के समय मीरा राजपूत की उम्र सिर्फ 21 साल की थी। शादी के 1 साल बाद ही 22 की उम्र में उन्होंने बेटी मीशा को जन्म दे दिया था।
भाग्यश्री
भाग्यश्री सलमान खान की सबसे सुंदर हीरोइन में से एक है और पहली ही फिल्म से उन्होंने धमाल मचा दिया था। हालांकि, पहली फिल्म के बाद वह नहीं दिखाई दी और शादी कर सेटल हो गई। उनके दो बच्चे हैं।
काजोल
काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। जिन्होंने फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अजय देवगन से शादी करने के बाद 29 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बेटी निसा को जन्म दिया था।
जेनेलिया
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की बॉन्डिंग दर्शकों को बहुत पसंद आती है। एक्ट्रेस ने 27 साल की उम्र में अपने बेटे रियान को जन्म दिया था।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी हैं और खिलाड़ी कुमार अक्षय की पत्नी हैं। शादी के बाद उन्होंने 29 साल की उम्र में बेटे आरव को जन्म दिया था।
