अपने से कम उम्र के एक्टर के साथ इन एक्ट्रेसेस न रचाई थी शादी
ऐसी कई भारतीय अभिनेत्रियां है, जिन्होंने पुराने रीति-रिवाजों को तोड़ते हुए अपने से कम उम्र के व्यक्ति के साथ शादी रचाई हैं। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं।
Bollywood Wedding Gossip: हम जब भी प्यार की बात करते है, तो इसमें कोई ना कोई रुकावट सामने जरूर आती हैं। खासतौर पर जब महिलाएं अपने से कम उम्र वाले व्यक्ति को डेट करती है या फिर उससे शादी करना चाहती हैं तो समाज इसे जल्द स्वीकार नहीं करता हैं। महिलाएं जब भी अपने से कम उम्र के पुरुषों के साथ शादी करती हैं, तो उनका मजाक उड़ाया जाता है। हालांकि, ऐसी कई भारतीय अभिनेत्रियां है, जिन्होंने पुराने रीति-रिवाजों को तोड़ते हुए अपने से कम उम्र के व्यक्ति के साथ शादी रचाई हैं। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं।
यह भी देखे-रश्मिका मंदाना की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बिखेरा है जलवा: Rashmika Movies
Bollywood Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान कई बोल्ड फैसले लिए हैं, लेकिन जब उन्होंने साल 2019 में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी रचाई थी, तो हर कोई उनकी काफी तारीफ कर रहा था। दरअसल, निक अभिनेत्री प्रियंका से तकरीबन 10 साल छोटे हैं, जिस वजह से प्रियंका की शादी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी। हालांकि, दस साल का उम्र का फासला दोनों के बीच कभी भी बाधा नहीं रहा। प्रियंका और निक की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल्स के लिस्ट में शामिल हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी। उस समय उनकी उम्र 34 साल थी, जबकि अभिषेक 31 साल के थे। अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। वहीं से उन दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हो गई और आखिरकार प्यार हो गया। ऐश्वर्या ना सिर्फ अभिषेक से उम्र में बड़ी है, बल्कि उनसे बड़ी स्टार भी है। अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता कई लोगों के लिए प्रेरणा है।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया ने साल 2018 में अभिनेता अंगद बेदी के साथ शादी की थी। ये कपल अब दो बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं। नेहा अपने पति अंगद से तकरीबन 2 साल बड़ी है। अंगद ने नेहा को 3 बार शादी के लिए प्रपोज किया था, तब जाकर अभिनेत्री ने रिश्ते के लिए सहमति जताई थी। दोनों का रिश्ता बेहद खूबसूरत है।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने से उम्र में 4 साल छोटे अभिनेता कुणाल खेमू के साथ शादी की थी। सोहा 37 साल की थीं और कुणाल खेमू 32 साल के थे, जब उन्होंने 2015 में शादी की थी। उम्र के अंतर के बावजूद ये कपल साथ में बेहद क्यूट नजर आता है।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल

कटरीना कैफ ने साल 2021 में अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी की थी। कैटरीना 38 साल की हैं और 2003 से इंडस्ट्री में हैं। वहीं विक्की कौशल 33 साल के हैं, जिन्होंने 2012 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। 2018 में उन्हें अपनी फिल्मों से लोकप्रियता मिली थी। कटरीना और विक्की ने जब शादी की थी, तो अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कटरीना की काफी तारीफ की थी कि वो इतनी बड़ी एक्ट्रेस है, फिर भी उन्होंने एक नए अभिनेता के साथ शादी करके नया उदाहरण प्रस्तुत किया हैं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। लेकिन, साल 2016 में जब बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की तो कई लोग हैरान रह गए थे, क्योंकि करण न केवल उनसे 3 साल छोटे हैं, बल्कि उनका दो बार तलाक भी हो चुका है। उनकी पिछली दो शादियां एक या दो साल ही चलीं। हालांकि, बिपाशा को इन बातों से खास फर्क नहीं पड़ा और अब वह करण के साथ काफी खुश हैं। हाल में ही बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया है।
अमृता सिंह और सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री अमिता सिंह ने अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। क्योंकि, उन्होंने 90 के दशक में ही समाज की दकियानूसी बातों को दरकिनार करते हुए अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ अमृता से 10 साल छोटे थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता सिर्फ 13 साल तक ही चल पाया और साल 2004 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
नर्गिस और सुनील दत्त

साल 1957 में बनी फिल्म ‘मदर इंडिया’ के निर्माण के दौरान सुनील और नर्गिस दत्त एक दूसरे के करीब आ गए थे। नर्गिस से उम्र में एक साल छोटे सुनील दत्त ने उन्हें सेट पर लगी आग से बचाया था, जिस वजह से दोनों के बीच प्यार हो गया और नर्गिस ने समाज के नियमों को भुलाकर सुनील दत्त से शादी कर ली थी।
नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू

अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नम्रता ने 2005 में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की थी, जो उनसे उम्र में दो साल छोटे हैं। उनके दो बच्चे हैं। महेश से शादी करके नम्रता ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने न केवल यह साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, बल्कि दुनिया को यह भी दिखाया कि कोई भी यह तय नहीं कर सकता है कि एक खुशहाल शादी या रिश्ता कैसा होना चाहिए।
