बेहद आकर्षक हैं ये ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन, ज़रूर आजमाएं: Bracelet Mehndi Design
Bracelet Mehndi Design

ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन इस बार ट्राई

ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन हाथों पर काफी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लग सकता है। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स-

Bracelet Mehndi Design: हाथों पर तरह-तरह के मेहंदी के डिज़ाइन्स को सजाना हर महिला को काफी ज्यादा पसंद होता होता है। इन दिनों इंटरनेट पर आपको ढेरों डिज़ाइन्स मिल जाएंगे, जिसे आप आसानी से अपने हाथों पर सजा सकते हैं। वहीं, इससे आपका हाथ भी आकर्षक लग सकता है। खासतौर तीज-त्यौहार के मौकों पर आप कई तरह के मेहंदी डिज़ाइन्स अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इन मेहंदी डिज़ाइन्स में ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन काफी अलग और अनोखा होता है। ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन से आपका हाथ काफी ज्यादा आकर्षक लग सकता है। आइए जानते हैं हाथों पर किस तरह सजाएं ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन-

हाथ फूल ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन 

हाथ फूल ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों पर काफी ज्यादा खूबसूरत लग सकता है। इस मेहंदी डिज़ाइन को बहुत ही खूबसूरती से हाथों पर सजाया गया है। अंगूठी की तरह उंगली पर बना चक्र डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत काफी अच्छा लग सकता है। इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को आप झट से हाथों पर बना सकते हैं। यह काफी यूनिक और मॉर्डन हो सकता है। 

Bracelet Mehndi Design
Bracelet Mehndi Design

चेन ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन

चेन ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत लग सकता है। यह हाथों पर काफी मॉडर्न और खूबसूरत लुक दे सकता है। इंडो और वेस्टर्न ड्रेस के साथ आप इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। साथ ही छोटे-मोटे शादी ब्याह के फंक्शन पर भी इस तरह का मेहंदी डिज़ाइन हाथों पर सजाया जा सकता है।

Chain Bracelet Mehndi Design
Chain Bracelet Mehndi Design

बो-चेन ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन

इस तरह का मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों पर काफी स्टाइलिश लग सकता है। चेन कर्व के साथ बना बो डिज़ाइन लुक को काफी ज्यादा बढ़ा रहा है। साथ ही ब्रेसलेट की तरह स्टार्स भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस मेहंदी डिज़ाइन को आप छोटे-मोटे फंक्शन में अपने हाथों पर सजा सकती हैं। 

 Bracelet Design Mehndi
Bow Chain Bracelet Design Mehndi

छोटे-छोटे क्यूट से ब्रेसलेट डिज़ाइन

अगर आपको ब्रेसलेट डिज़ाइन ज्यादा हैवी नहीं पसंद है, तो आप इस तरह के छोटे-छोटे ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन्स को हाथों पर सजा सकती हैं। यह चेन का बना मेहंदी डिज़ाइन काफी अच्छा लग सकता है। इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं।

Bracelet Design Mehndi
Bracelet Design Mehndi

ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन हाथों पर काफी खूबसूरत लग सकता है। इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन्स से आपका हाथ काफी अलग लग सकता है। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, आप इसी तरह के मेहंदी डिज़ाइन्स को दूसरे आर्टिकल में देख सकते हैं। साथ ही हमारे इस आर्टिकल को दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...