Jewellery For Eid 2023: इस्लाम में दो मुख्य त्यौहार माने गए हैं, इनमें से बकरीद भी एक है। ऐसे में इस खास दिन पर आप भी सबसे खूबसूरत दिखना चाहेंगी। इस बकरीद पर आपको अपने लुक को खास बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहिए। अगर आप एक ट्रेंड सेटर हैं और हमेशा फैशन के साथ चलना पसंद करती हैं, तो इस बकरीद के मौके पर आपको अपने लुक में कुछ खास करना चाहिए।
इस बकरीद आप अपने आउटफिट्स के साथ कुछ ट्रेंडी ज्वैलरिज को पेयर कर सकती हैं। इन ज्वैलरिज को कैरी करके आपके लुक में चार-चांद लग जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि इस बकरीद पर आपको किस आउटफिट के साथ किस तरह की ज्वैलरी कैरी करनी चाहिए। इसके बाद हर किसी की नजर बस आप पर ही होगी।
पासा करें कैरी
अगर आप अपने लुक में मुगलई टच लाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप अपने शरारा सूट के साथ पासा कैरी कर सकती हैं। ये देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। अगर आपकी नई शादी हुई है और ये आपकी पहली ईद है, तो आपको अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए पासा पेयर करना चाहिए। ये लंहगे और शरारा सूट के साथ बहुत ही खूबसूरत लगेगा। पासा के पर्ल, स्टोन और कुंदन वर्क डिजाइन आपको आराम से मार्केट में मिल जाएंगे।
लॉन्ग नेकलेस को करें पेयर
अगर आप कोई चिकनकारी कुर्ता या सिंपल सूट कैरी कर रही हैं, तो उसके साथ आप लॉन्ग नेकलेस पेयर कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस काफी प्यारे लगते हैं। आजकल सिल्वर ऑक्सीडाइज लॉन्ग नेकलेस काफी ट्रेंड में हैं। इसे आप किसी सिंपल साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।
हैवी ईयरिंग्स लगेंगी कमाल
अगर आपको बहुत ज्यादा ज्वैलरिज पहनना पसंद नहीं है, तो आप अपने लुक में वाइव्स एड करने के लिए हैवी वर्क ईयरिंग्स कैरी कर सकती हैं। आजकल लड़कियों के बीच हैवी इयरिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। हैवी इयरिंग्स आपके बेजान से लुक में भी जान डाल सकती हैं। कुंदन वर्क के साथ पर्ल डिजाइन हैवी ईयरिंग्स देखने में काफी प्यारी लगती हैं। इसे पहनने के बाद हर किसी की नजर बस आप पर ही होगी।
मांग टीका लगेगा कमाल
अगर आप अपने लुक को रॉयल रखना चाहती हैं और सबसे यूनिक लगना चाहती हैं, तो आपको इस बाद ईद पर मांग टीका कैरी करना चाहिए। सिंपल से सूट के साथ मांग टीका और हैवी मेचिंग ईयरिंग्स काफी खूबसूरत लगती हैं। इसके लिए आप पर्ल मांग टीका और कुंदन डिजाइन मांग टीका कैरी कर सकते हैं। इससे आप किसी राजकुमारी से कम नहीं लगेंगी। इससे आपका लुक बहुत ही प्यारा लगेगा।
यह भी देखें-मूवी Project K में होगी कमल हासन की एंट्री, अमिताभ और दीपिका भी आएंगे नजर: Project K Cast
चोकर नेकपीस लगेगा शानदार
अगर आप अपने लुक में कुछ नया करना चाहते हैं, तो आपको ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ चोकर नेकपीस कैरी करना चाहिए। आजकल चोकर नेकपीस काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें कैरी करके आप भी सबसे स्टाइलिश लगेंगी। इसके साथ आप सिंपल और हैवी हर तरह के आउटफिट कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके साथ मैचिंग ईयरिंग्स भी कैरी कर सकते हैं।
