हाथों पर सजाएं ये गुलाब बेल मेहंदी डिज़ाइन: Gulab Bel Mehndi Design
Gulab Bel Mehndi Design

हाथों पर सजाएं ये गुलाब बेल मेहंदी डिज़ाइन

गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन हाथों पर काफी ज्यादा खूबसूरत लग सकता है। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स-

Gulab Bel Mehndi Design: गुलाब को प्यार और खूबसूरती की निशानी माना जाता है। इसलिए अधिक प्रेमी और प्रेमिकाएं, उपहार के रूप में एक-दूसरे को गुलाब के फूल देना पसंद करते हैं। वहीं, मेहंदी का रंग भी प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन हाथों पर दिख जाए, तो प्यार का रंग और अधिक गहरा हो जाएगा। इंटरनेट पर इन दिनों गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है। आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को बहुत ही खूबसूरती और आसानी से अपने हाथों पर बना सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ खूबसूरत गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन की लिस्ट के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कुछ प्यारे से मेहंदी डिजाइन्स-

पत्तियों और गुलाब के कॉम्बिनेशन का बेल

मोटी-मोटी पत्तियों और छोटे-छोटे गुलाब की कलियों से बना यह बेल मेहंदी का डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकता है। इसे बहुत ही बारीकी से बनाया गया है, जिससे हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। सगाई या फिर फ्रेंड की शादी के मौकों पर आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इससे हाथ काफी खूबसूरत नजर आएंगे।

Bel Mehndi Design
Gulab Bel Combination Design

फ्रंट हैंड के लिए ये डिजाइन है बेस्ट

गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन के रूप में इस तरह का गुलाब डिजाइन बना सकती हैं। इसमें काफी ज्यादा और बड़े-बड़े आकार में गुलाब के डिजाइन दिए गए हैं। साथ ही कुछ पत्तियां भी हैं, जो आपके फ्रंट हैंड पर बहुत ही खूबसूरत-सा लग सकता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को किसी विशेष मौकों पर अपने हाथों पर बनाएं। 

Front Hand Mehndi Design
Front Hand Mehndi Design

थोड़ा यूनिक है ये डिजाइन

गुलाब के पैटर्न में यह बेल डिजाइन थोड़ा यूनिक और खूबसूरत है। इसमें बड़े-बड़े आकार में गुलाब के फूलों के साथ डॉटेड का इस्तेमाल किया गया है, जो आपके हाथों पर बहुत ही प्यारा लग सकता है। हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर बना सकती हैं।

Unique Mehndi Design
Unique Mehndi Design

क्यूट गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन

बच्चों के हाथों पर इस तरह का गुलाब मेहंदी का बेल बहुत ही प्यारा लग सकता है। गाउन या फिर किसी सिंपल से ड्रेस के साथ इस तरह के मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। यह हाथों पर बहुत ही प्यारा नजर आएगा।

गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ही प्यारे लग सकते हैं। आप इस तरह के डिजाइन्स को अपने हाथों पर सजा सकती हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...