हाथों पर बनाएं खूबसूरत से कली बेल डिज़ाइन: Kali Bel Mehndi Design

हाथों पर बनाएं खूबसूरत से कली बेल डिज़ाइन

कली बेल मेहंदी डिज़ाइन को काली बेल भी कहा जाता है। यह डॉट-डॉट को मिलाकर तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिज़ाइन्स-

Kali Bel Mehndi Design: बेल मेहंदी डिज़ाइन्स हमारे ट्रेंड में रहते हैं। हमारे देश में लोग अपने हाथों पर कई तरह के खूबसूरत से डिज़ाइन बनाना पसंद करते हैं। खासतौर पर लड़कियों को हाथों पर बेल डिज़ाइन की मेहंदी बहुत ही पसंद होती है। बेल डिज़ाइन को अलग-अलग तरीके से हाथों पर सजाया जा सकता है। इन डिज़ाइन में कली वाले बेल डिज़ाइन्स की अपनी एक अलग खासियत होती है। कली बेल डिज़ाइन को काली बेल डिलाइन भी कहा जाता है। इस तरह के डिज़ाइन हाथों पर बहुत ही खूबसूरत से नजर आते हैं। आज हम आपको इस लेख में कली बेल डिज़ाइन के कुछ लिस्ट बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से कली बेल डिज़ाइन्स-

गुलाबों की कली  

Kali Bel Mehndi Design
Gulab Kali Mehndi

अगर आपको हाथों पर कली बेल डिज़ाइन बनाना है, तो आप गुलाब की कली को हाथों पर बेल की तरह अपने हाथों पर बना सकते हैं। इसमें आपको डॉट-डॉट बनाकर गुलाब की कली का आकार देना होता है। इस तरह का डिज़ाइन बहुत ही प्यारा और खूबसूरत लग सकता है। नीचे दिए गए कुछ खूबसूरत से मेहंदी डिज़ाइन से आपके हाथों की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ सकती है। गुलाब की कलियों के साथ छोटी-छोटी पत्तियां मेहंदी के डिज़ाइन को और अधिक खास बना रहे हैं।

ब्रेसलेट कली डिज़ाइन

कली डिज़ाइन में डॉट-डॉट का प्रयोग किया जाता है। कली के कई तरह के खूबसूरत से डिज़ाइन आपको इंटरनेट पर आसानी से मिव जाएंगे। इसमें से यह खूबसूरत सा डिज़ाइन बहुत ही प्यारा है, जि आप अपने हाथों के बैक साइड या फिर हथेली पर बना सकते हैं। यह तीज-त्यौहारों के मौके पर आपके हाथों पर बहुत ही खूबसूरत नजर आएगा।

Bracelet Kali Design
Bracelet Kali Design

हथेली पर बनाएं ये प्यारा सा डिज़ाइन

हथेली पर आप इस तरह का काली या कली बेल डिज़ाइन बना सकते हैं। इसे आप खुद से भी बहुत ही आसान तरीके से हाथों पर बना सकते हैं। यह आपके हाथों को काफी खूबसूरत सा लुक देगा। इस तरह के डिज़ाइन सलाई या फिर अपनी फ्रेंड की शादी के मौके पर अपने हाथों पर बना सकती हैं।

mehndi design
mehndi design

पत्तियों और कली का मेल

कली और पत्तियों के मेल का यह खूबसूरत सा मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही अलग और प्यारा सा नजर आ रहा है। इस खूबसूरत से डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर किसी आर्टिस्ट  की मदद से छाप सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को हाथों पर बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही यह काफी ज्यादा प्यारा लग रहा है, जिससे आपके हाथों की शोभा बढ़ सकती है।

Leaf Kali Mehndi Design
Leaf Kali Mehndi Design

हाथों पर आप इस तरह के खूबसूरत से कली डिज़ाइन बना सकते हैं। यह कली बेल मेहंदी डिज़ाइन पसंद आया हो।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...