लीफ बेल मेहंदी डिज़ाइन हाथों पर संजाए
हाथों पर लीफ बेल मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत लग सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्यारे और शानदार लीफ बेल मेहंदी डिज़ाइन-
Leaf Bel Mehndi Design : हमारे देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई हिस्सों में सदियों से मेहंदी लगाने की परंपरा है। हालांकि, भारत में लगभग हर महिलाएं छोटे-मोटे तीज-त्यौहारों से लेकर बड़े-बड़े अवसरों पर खूब ज्यादा ही मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। हाथों और पैरों पर तरह-तरह के मेहंदी डिज़ाइन्स लगाने का क्रेज शायद ही कभी खत्म हो। वैसे तो हाथों पर आप कई तरह के मेहंदी डिज़ाइन लगा सकते हैं, लेकिन बेल मेहंदी डिज़ाइन अक्सर लड़कियों को काफी ज्यादा पसंद होता है। क्योंकि यह देखने में काफी सिंपल और खूबसूरत होता है। आज हम आपको इस लेख में पत्तियों से बने कुछ खूबसूरत से बेल मेहंदी डिज़ाइन्स बताएंगे।
सगाई पर हाथों में लगाएं ये लीफ बेल मेहंदी डिज़ाइन
यह प्यारा और मनमोहक अरबिक मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों पर गहने की तरह लग सकता है। अगर आप एक ब्राइड्समेड हैं या आपकी सगाई है, तो इस तरह का प्यारा सा लीफ बेल डिज़ाइन अपने हाथों पर बना सकते हैं। पत्तियों और डॉट्स के साथ इस डिज़ाइन को काफी खूबसूरती से बनाया गया है, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग सकता है।

शानदार लीफ बेल मेहंदी डिज़ाइन
अगर आपको बेल डिज़ाइन के साथ थोड़ा हैवी लुक चाहिए, तो आप इस तरह का लीफ बेल मेहंदी डिज़ाइन अपने हाथों पर बना सकती हैं। यह बहुत ही प्यारा और खूबसूरत डिज़ाइन है। इस मेहंदी के डिज़ाइन में पत्तियों के साथ-साथ फूलों और भंवरों के छोटे स्टोक्स हैं, जो मेहंदी के लुक्स को और अधिक शानदार बना रहे हैं। इस प्यारे से डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर कभी भी किसी भी मौके पर बना सकती हैं।

सिंपल और क्यूट है ये डिज़ाइन
अगर आप अपने बैक हैंड पर सिंपल सा लीफ बेल डिज़ाइन बनाना चाहती हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत की जरूरत नहीं है। इस तरह के प्यारे से डिज़ाइन को ईयरबड्स की मदद से अपने हाथों पर बना लें। यह बैड हैंड पर बहुत ही खूबसूरत लग सकता है।

हाथफूल लीफ बेल डिज़ाइन
लीफ और फूलों की आकृति में बना यह खूबसूरत सा मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों के लुक को और अधिक बढ़ा रहा है। इस तरह के डिज़ाइन को बनाने के बाद आपको हाथफूल पहनने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप किसी फंक्शन के लिए गाउन या फिर थोड़ा हैवी लुक कैरी कर रहे हैं, तो इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन्स को अपने हाथों पर बना सकती हैं।

लीफ बेल मेहंदी में आपको कई तरह के डिज़ाइन्स मिल सकते हैं, जिससे आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
