हाथों पर सजाएं ये गुलाब बेल मेहंदी डिज़ाइन
गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन हाथों पर काफी ज्यादा खूबसूरत लग सकता है। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स-
Gulab Bel Mehndi Design: गुलाब को प्यार और खूबसूरती की निशानी माना जाता है। इसलिए अधिक प्रेमी और प्रेमिकाएं, उपहार के रूप में एक-दूसरे को गुलाब के फूल देना पसंद करते हैं। वहीं, मेहंदी का रंग भी प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन हाथों पर दिख जाए, तो प्यार का रंग और अधिक गहरा हो जाएगा। इंटरनेट पर इन दिनों गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है। आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को बहुत ही खूबसूरती और आसानी से अपने हाथों पर बना सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ खूबसूरत गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन की लिस्ट के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कुछ प्यारे से मेहंदी डिजाइन्स-
पत्तियों और गुलाब के कॉम्बिनेशन का बेल
मोटी-मोटी पत्तियों और छोटे-छोटे गुलाब की कलियों से बना यह बेल मेहंदी का डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकता है। इसे बहुत ही बारीकी से बनाया गया है, जिससे हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। सगाई या फिर फ्रेंड की शादी के मौकों पर आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इससे हाथ काफी खूबसूरत नजर आएंगे।

फ्रंट हैंड के लिए ये डिजाइन है बेस्ट
गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन के रूप में इस तरह का गुलाब डिजाइन बना सकती हैं। इसमें काफी ज्यादा और बड़े-बड़े आकार में गुलाब के डिजाइन दिए गए हैं। साथ ही कुछ पत्तियां भी हैं, जो आपके फ्रंट हैंड पर बहुत ही खूबसूरत-सा लग सकता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को किसी विशेष मौकों पर अपने हाथों पर बनाएं।

थोड़ा यूनिक है ये डिजाइन
गुलाब के पैटर्न में यह बेल डिजाइन थोड़ा यूनिक और खूबसूरत है। इसमें बड़े-बड़े आकार में गुलाब के फूलों के साथ डॉटेड का इस्तेमाल किया गया है, जो आपके हाथों पर बहुत ही प्यारा लग सकता है। हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर बना सकती हैं।

क्यूट गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन
बच्चों के हाथों पर इस तरह का गुलाब मेहंदी का बेल बहुत ही प्यारा लग सकता है। गाउन या फिर किसी सिंपल से ड्रेस के साथ इस तरह के मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। यह हाथों पर बहुत ही प्यारा नजर आएगा।

गुलाब बेल मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ही प्यारे लग सकते हैं। आप इस तरह के डिजाइन्स को अपने हाथों पर सजा सकती हैं।
