अनुपमा के इन किरदारों से बोर हुए दर्शक, बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा काम: Anupamaa Gossip
Anupamaa Gossip

Anupamaa Gossip: अनुपमा टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो है, जो टीआरपी के मामले में नंबर वन बना रहता है। अनुपमा और अनुज की जिंदगी में आने वाले उतार चढ़ाव दर्शकों को इस शो से बांधे रखते हैं। अपनी शुरुआत के साथ से ही ये शो दर्शकों का पसंदीदा है लेकिन अब शो का ट्रैक दर्शकों को बोर कर रहा है और उन्हें कुछ सितारों का काम और कहानी बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।

इन किरदारों से बोर हुए दर्शक

वनराज

Anupamaa Gossip
Banraj Role

शो में वनराज के किरदार को दर्शक सबसे ज्यादा नापसंद करते हैं। अनुपमा के प्यार में पड़ वो जिस तरह की हरकते करता है वो फैंस को रास नहीं आता है।

अनुपमा

वैसे तो अनुपमा शो की मेन लीड है और उसी के इर्द गिर्द सारी कहानी बनी गई है लेकिन शाह हाउस के लिए उसका हर बार अनुज और छोटी अनु को छोड़ देना दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है।

बापूजी

Baapu Jii
Baapu Jii

बापूजी का किरदार शो में ज्यादा अहम भूमिका नहीं निभा पा रहा है। दर्शकों का मानना है कि वो सबसे बड़े है उसके बावजूद भी किसी के आगे उनकी एक नहीं चलती है।

समर

Samar
Samar

शो में जब भी किसी महिला किरदार को एंट्री होती है समर को उसके इश्क में डूबा हुआ देखा जाता है। यही बात अब दर्शकों को खलने लगी है और उन्हें समर का हर किसी के प्यार में पड़ना पसंद नहीं आ रहा है।

बा

Baa Role

शो में वैसे तो बा का किरदार काफी अहम है लेकिन ये दर्शकों के लिए सिर दर्द से कम भी नहीं है। उन्हें हमेशा अनुपमा के आगे गिड़गिड़ाते देखा जाता है और ये देख कर दर्शक ऊब गए हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...