साउथ की ये थ्रिलर फिल्में हैं दमदार, स्क्रिप्ट के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को देती हैं टक्कर: South Thriller Movies
South Thriller Movies

साउथ की ये थ्रिलर फिल्में हैं दमदार,

साउथ की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिलता है और ऑडियंस को यह सभी चीजें पसंद आती हैं।

South Thriller Movies: बॉलीवुड में साउथ फिल्म इंडस्ट्री का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। साउथ फिल्में बॉलीवुड फिल्मों को बड़े पैमाने पर टक्कर देती हैं। इसका मुख्य कारण यह हैं कि साउथ की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिलता है और ऑडियंस को यह सभी चीजें पसंद आती हैं, जिस वजह से अब दर्शकों का ध्यान साउथ फिल्मों पर अधिक होता हैं। आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों से लाख गुना बेहतर है और आप भी चाहे तो वीकेंड में इन फिल्मों का मजा ले सकते हैं।

गुडाचारी

South Thriller Movies
Gudachari

साउथ में साल 2018 में ‘गुडाचारी’ नाम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी, जो एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए परफेक्ट एंटरटेनर साबित हो सकती हैं। इस फिल्म का हिंदी डब नाम इंटेलीजेंट खिलाड़ी रखा गया है। फिल्म की पूरी कहानी गोपी नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रॉ में भर्ती होना चाहता है और इस दौरान उसे रॉ अधिकारियों की हत्या में फंसा दिया जाता है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अदिवी सेष इन्हीं चुनौतियों का सामना करते नजर आते हैं। दर्शक फिल्म की कहानी से अंत तक कनेक्ट कर पाते हैं।

नेनोक्काडिन

Nenokkadine
Nenokkadine

साउथ इंडियन सिनेमा में मशहूर डायरेक्टर सुकुमार द्वारा ‘नेनोक्काडिन’ नाम की एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाई गई थी, जो बॉलीवुड फिल्मों की कहानी को सीधे टक्कर देने वाली थी। इस फिल्म में महेश बाबू ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की जिंदगी पर आधारित थी, जो अपने माता पिता की मौत के बाद मानसिक विकार से पीड़ित हो जाता है। लेकिन, इसके बावजूद वह अपने माता-पिता के हत्यारों से बदला जरूर लेता है। दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी काफी पसंद आई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई थी।

ध्रुव

Dhruv
Dhruv

अगर आपको भी क्राइम बेस्ड मूवी देखना पसंद है, तो आप साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म ‘ध्रुव’ देख सकती हैं। इस फिल्म में रामचरण ने एक आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाया था, जो वैज्ञानिक सिद्धार्थ अभिमन्यु को गिरफ्तार करना चाहता है, क्योंकि वो पैसों के लिए मेडिकल माफियाओं संग अवैध काम कर रहा है। इस बीच उसकी जिंदगी में कितनी सारी परेशानियां सामने आती है। फिल्म की कहानी उसी पर आधारित है। फिल्म में रामचरण के अलावा रकुल प्रीत सिंह और अरविंद स्वामी ने मुख्य किरदार निभाया था।

विक्रम वेधा

Vikram Vedha
South Thriller Movies-Vikram Vedha

साल 2017 में विक्रम वेधा नाम से फिल्म आई थी, जिसमें क्राइम थ्रिलर भरपूर मात्रा में था। इस फिल्म में अभिनेता आर माधवन और विजय सेतूपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी।फिल्म की कहानी पुलिस अफसर विक्रम और क्रिमिनल वेधा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दूसरे से बदला लेने के लिए आतुर रहते हैं। फिल्म के दौरान आपको लगातार कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो मूवी को दिलचस्प बना रहे थे।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी।

मुंबई पुलिस

Mumbai police
South Thriller Movies-Mumbai police

साल 2013 में मलयालम फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसने रिलीज़ होने के साथ ही तहलका मचा दिया था। इस फिल्म की कहानी एंटनी मूसा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक एक्सीडेंट के दौरान अपनी याददाश्त खो बैठते हैं और इसके बाद उनके जीवन का संघर्ष शुरू होता है। फिल्म में पृथ्वीराज, सुकुमारन, रहमान, अपर्णा नायर और रियाज खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है, जिसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं।

धुरुवंगल पथिनारू

Dhuruvangal Pathinaaru
South Thriller Movies-Dhuruvangal Pathinaaru


साउथ में साल 2016 में फिल्म ‘धुरुवंगल पथिनारू’ रिलीज हुई थी, जिसे हिंदी भाषा में भी बाद में डब किया गया है। इस फिल्म में रहमान, संतोष कृष्णा और अंजना जयप्रकाश ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में क्राइम और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिखाया गया है। फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हत्या की जांच करते हुए अपने पैर गवां चुका है। फिर उसकी जिंदगी में अचानक से कई चौकाने वाले मोड़ आते है, जिस वजह से उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में ऐसे कई एक्शन और सस्पेंस दिखाए गए हैं, जो आपको अंत तक फिल्म से जोड़कर रखेगी।

थानी ओरुवन

Thani Oruvan
Thani Oruvan

साउथ की फिल्म ‘थानी ओरुवन’ एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर हैं। मूवी में जयम रवि, अरविंद स्वामी और नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी मिथरन के जिंदगी पर आधारित है,जो सिद्धार्थ अभिमन्यु नाम के अमीर और शक्तिशाली वैज्ञानिक को बेनकाब करना चाहता है। फिल्म में कई ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए गए हैं, जिसके बारे में दर्शक कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जिस वजह से यह फिल्म बॉलीवुड की फिल्मों से स्क्रिप्ट के मामले में कई गुना ज्यादा बेहतर हैं।

मायावान

Mayawan
South Thriller Movies-Mayawan

‘मायावान’ साल 2017 में रिलीज़ हुई थी, जो मिस्ट्री-क्राइम और थ्रिलर से भरपूर हैं। फिल्म में संदीप किशन, लावन्या त्रिपाठी और जैकी श्राफ जैसे बड़े अदाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह साउथ की बेस्ड सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक है, जिसे हिंदी में भी डब किया गया है। फिल्म की कहानी सीरियल किलिंग पर आधारित है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी कुमारन पुलिस ऑफिसर को दी जाती है।

किन्नरसानी

Kinnerasani
Kinnerasani

साउथ में पिछले साल फिल्म ‘किन्नरसानी’ रिलीज़ हुई थी। फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित होती है, जिसे एक खुफिया डायरी मिलती है, जिसमें उसका अतीत, वर्तमान और भविष्य लिखा होता है। वह एक वकील के साथ मिलकर, प्रेमी की मौत का बदला लेना चाहती है जो उनके भविष्य को खतरे में डालता है। फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का लगाया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया था। आप फिल्म को जी5 पर मुफ्त में देख सकती हैं।

वसंथा मुल्लाई

Vasantha Mullai
South Thriller Movies-Vasantha Mullai

वसंथा मुल्लाई हाल में ही रिलीज़ हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी एक रूद्र नाम के व्यक्ति पर आधारित होती है, जो अपने करियर में अथक परिश्रम करता है और अपनी प्रेमिका नीला के साथ हमेशा अच्छा समय बिताने की इच्छा रखता है। इसलिए वह उसके साथ छुट्टियां बिताने के लिए एक जगह जाता है, जहां पर उसकी जिंदगी में ऐसे कई ट्विस्ट आते हैं, जिसके बारे में दर्शक अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि दर्शक हैरान हो गए थे। आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर फिल्म का आनंद ले सकती हैं।



स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...