सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके जीजा आयुष शर्मा ने ईद के मौके पर मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, आमिर खान, कंगना रनौत, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, कार्तिक आर्यन सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी में बॉलीवुड की ब्यूटीज बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। अधिकांश एक्ट्रेसेज ने ट्रेडिशनल आउटफिट चुने। हालांकि ज्यादातर एक्ट्रेसेज ने नो ज्वेलरी लुक ही चुना।

कैटरीना का कूल क्रीमी लुक 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। कैटरीना ने क्रीम कलर का अनारकली सूट वियर किया। फुल लेंथ वाले इस अनारकली सूट पर बारीक लखनवी वर्क हो रहा था। सूट का डीप वी नेक इसको ग्लैमरस लुक दे रहा था। लुक को कैट ने लॉन्ग कुंदन इयररिंग्स और व्हाइट जूतियों के साथ कंप्लीट किया। इस दौरान कैटरीना ने डेवी मेकअप लुक चुना। 

संगीता की शानदार अदा 

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी इस ईद पार्टी का हिस्सा बनीं। संगीता हमेशा की तरह इस पार्टी में भी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस क्रीम कलर के शरारा आउटफिट में पहुंचीं। उनके आउटफिट की खासियत थी इसकी चोली पैटर्न की कुर्ती। कुर्ती को चोली पैटर्न पर बनाया गया था, बीच का वी कट इसे बहुत ही ग्लैमरस बना रहा था। इस दौरान संगीता ने मिनिमल मेकअप लुक चुना। उन्होंने हैवी ड्रेस के साथ कोई हैवी ज्वेलरी वियर नहीं की। सिर्फ लॉन्ग इयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया। 

कंगना के विंटेज लुक की तारीफ 

अर्पिता खान की ईद पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का लुक। कंगना मस्टर्ड कलर के हैवी अनारकली सूट में इस पार्टी का हिस्सा बनीं। इसके साथ कंगना ने मेहंदी कलर का हैवी वर्क दुपट्टा कैरी किया। डार्क पर्पल कलर की सलवार पर भी जरदोजी का बारीक काम किया गया था, जो कंगना के आउटफिट को और भी गॉर्जियस लुक दे रहा था। इन दिनों एक बार फिर सलवार का फैशन लौट आया है। सलवार पर किया गया हैवी वर्क ट्रेंडिंग है। विंटेज हेयर डू और गोल्डन इयररिंग्स से कंगना ने अपने लुक को पूरा किया।

दिशा का साड़ी अवतार 

आमतौर पर हर पार्टी-फंक्शन में बहुत ही बोल्ड आउटफिट्स में नजर आने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस ईद पार्टी में बहुत ही सिंपल साड़ी लुक में नजर आईं। अपने इस सिंपल अंदाज से दिशा ने सभी का दिल जीत लिया। दिशा ने ग्रीन कलर की फ्रिल फ्यूजन साड़ी को चुना। अपने लुक को हमेशा की तरह ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने डीप हॉल्टर नेक ब्लाउज वियर किया। दिशा की साड़ी हर गर्ल के लिए एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। साड़ी के एक तरह आ रही ये फ्रिल्स बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी के बॉर्डर पर हुआ मिरर सीक्वेंस वर्क इसका लुक बढ़ा रहा था। ब्लाउज पर हो रहा मिरर वर्क सोने पर सुहागा का काम कर रहा था। एक्ट्रेस ने ज्वेलरी के तौर पर लॉन्ग इयररिंग्स और कॉकटेल रिंग पहनी। डेवी मेकअप से लुक कंप्लीट किया।

शहनाज गिल का शानदार वॉक 

हमेशा की तरह इस ईद पार्टी में भी एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल बहुत ही ब्राइट कलर में नजर आईं। शहनाज ने मजेंटा कलर का गरारा वियर किया। एक्ट्रेस ने डिजाइनर जिगर माली का डिजाइन किया आउटफिट चुना। लॉन्ग लहंगा स्कर्ट के साथ शॉर्ट कुर्ती और दुपट्टे से शहनाज को ट्रेडिशनल लुक मिला। स्कर्ट के साथ ही पूरी कुर्ती और दुपट्टे के बॉर्डर पर हैवी गोल्डन वर्क किया गया था, जो इस ड्रेस को बहुत ही हैवी लुक दे रहा था। शहनाज ने भी नो ज्वेलरी लुक चुना। उन्होंने सिर्फ लॉन्ग इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया। हैवी आउटफिट के साथ उन्होंने लाइट मेकअप चुना। गालों पर हल्का का ब्लश और आंखों में लाइट पिंक आईशैडो से लुक को पूरा किया। कुल मिलाकर शहनाज का लुक परफेक्ट नजर आया। 

पूजा हेगड़े से नहीं हटी नजरें 

हाल ही में सलमान खान की रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इस पार्टी में बहुत ही ब्यूटिफुल लुक में पहुंची। पूजा ने क्रीम कलर का शरारा आउटफिट पहना। उनके पूरे आउटफिट पर बारीक कढ़ाई के साथ ज्वेलरी सीक्वेंस वर्क हो रहा था, जिससे उनकी ड्रेस को अलग ही खूबसूरती मिल रही है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पूजा ने पर्ल पोटली बैग कैरी किया। नो ज्वेलरी लुक को फॉलो करते हुए पूजा ने भी हैवी कुंदन लॉन्ग इयररिंग्स वियर किए।  

कमाल की कृति खरबंदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी इस पार्टी में शिकरत करने पहुंची। कृति ने समर सीजन को देखते हुए अपना लुक चुना, जो वाकई काबिले तारीफ था। एक्ट्रेस ने ब्यूटिफुल सी लाइट वेट येलो साड़ी वियर की। इस पूरी साड़ी पर बहुत ही खूबसूरत पिंक फलॉवर डिटेलिंग थी, जिससे साड़ी का लुक बढ़ रहा था। साथ में पिंक एंड येलो प्रिंटेड ब्रालेट ब्लाउज पहना, जो उनके लुक का ग्लैमरस बना रहा था। ट्रेंड को तोड़ते हुए कृति ने दो नेकपीस वियर किए, हालांकि दोनों ही ऑक्साइड सिल्वर के थे। उन्होंने एक चोकर वियर किया, साथ में एक नेकलेस। दो नेकपीस वियर करने के कारण एक्ट्रेस ने इयररिंग्स अवॉइड किए। ऐसे में कृति का यह लुक परफेक्ट समर पार्टी लुक है। 

गॉर्जियस अंदाज में पलक तिवारी 

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी ईद पार्टी में ब्लैक सीक्वेंस पैटर्न साड़ी पहनकर पहुंचीं। इस साड़ी के बॉर्डर पर हैवी सिल्वर ज्वेलरी वर्क हो रहा था, जिससे पलक का लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा था। ट्रेडिशनल लुक को चुनते हुए पलक ने डीप नेक ब्लाउज वियर किया। इस ब्लाउज पर भी हैवी ज्वेलरी वर्क किया गया था। पलक ने ट्रेंड को फॉलो करते हुए नो ज्वेलरी लुक अपनाया और सिर्फ डायमंड इयररिंग्स पहने। 

प्रनूतन बहल का शिमरी वॉक

एक्ट्रेस नूतन की पोती और एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ईद पार्टी में ग्लैमरस लुक में नजर आई। प्रनूतन ने ब्लैक कलर का शिमर लहंगा वियर किया। इस ऑफ शोल्डर लहंगे की सादगी ही इसकी खासियत थी। लहंगे के बॉर्डर पर लगी पतली सी ब्लैक लेक इसे सटल बना रही थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में ब्लैक स्टोन और डायमंड का नेकपीस वियर किया। हालांकि प्रनूतन ने भी कानों में इयररिंग्स वियर करना अवॉइड किया।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...