Sikandar Screening

Sikandar Screening: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में ही रहते हैं। सलमान खान इस बार अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का दर्शकों बेसब्री से इंतजार है। इस बात को हम सभी जानते हैं कि एक्टर का फिल्म को प्रमोट करने का स्टाइल काफी अलग है। वह हमेशा कोई ना कोई नया अंदाज अपनी फिल्मों के साथ लेकर आते हैं। सलमान खान ने बुधवार रात अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इससे पहले सलमान खान ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अपनी फिल्म को एंजॉय किया। सलमान को इस दौरान वेन्यू पर पहुंचते हुए देखा गया। सिकंदर की वायरल हो रही स्क्रीनिंग फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

सलमान खान की आने फिल्म सिकंदर का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है जो गजनी, अकीरा, दरबार और सरकार जैसी फिल्में बना चुके हैं। इन दिनों फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Sikandar Screening
Special Screening

दरअसल, फिल्म ‘सिकंदर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन 19 मार्च को मुंबई के खार में किया गया। इस दौरान सलमान खान ब्लैक शर्ट और ब्लू जीन्स पहनकर पहुंचे। सबसे पहले सलमान खान के परिवार ने मूवी देखी। यहां भाईजान के पिता सलीम खान और भाई अरबाज खान अपनी पत्नी शौरा के साथ पहुंचे। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा, उनके पति आयुष शर्मा, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री जैसे सितारे यहां पर मौजूद रहे। इसके अलावा इंडस्ट्री के कुछ जाने पहचाने नाम भी यहां पर नजर आए जिन्होंने फिल्म का लुत्फ उठाया।

अपनी इस मच अवेटेड फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान का लुक काफी चर्चा में रहा। दरअसल कुछ दिनों पहले जब दबंग को देखा गया था तब काफी उम्र के दिखाई दे रहे थे। उन्हें देखकर लोगों ने भाईजान नहीं दादा कहना शुरू कर दिया था। लेकिन अब स्क्रीनिंग के दौरान सलमान का नया अंदाज नजर आया। इस दौरान वह क्लीन शेव में ब्लैक रंग की शर्ट पहने दिखाई दिए। उनका यह लुक उन्हें बिल्कुल डैशिंग बना रहा था।

इस साल ईद के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म सिकंदर की रिलीज की बात करें तो इसे 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग विदेश में शुरू हो चुकी है और भारतीय दर्शक इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसका ट्रेलर भी फिलहाल सामने नहीं आया है जो जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।

अबतक इस फिल्म के एक टीजर के अलावा चार गाने रिलीज हो चुके हैं। इसके अलावा कई सारे पोस्टर्स भी सामने आए हैं। जिसमें सलमान का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...