ईद पार्टी में सबको करें ऐसे इंप्रेस, जान लीजिए लुक्स को कैसे बनाएं परफेक्ट: Eid Party Looks
Eid Party Looks 2023

Eid Party Looks: रमजान का पाक महीना चल रहा है। ईद नजदीक है, माना जा रहा है कि चांद दिखने पर भारत में ईद 21 अप्रैल को हो सकती है। लोग इसकी तैयारियों में जुटे हैं। ईद पर अलग दिखने की चाह हर किसी की होती है। अगर आप भी ईद या फिर इफ्तार पार्टी में जा रही हैं तो कुछ फैशन स्टाइल अपनाकर आप भी अलग लुक पा सकती हैं। अपने आउटफिट्स को चुनने से पहले बॉलीवुड की इस ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेज को फॉलो करना न भूलें।

रंगों का करें सही चुनाव

कई बार हम बहुत सुंदर एंब्रॉयडरी के कपड़े पहनते हैं, लेकिन कलर कॉम्बिनेशन के कारण उनका लुक नहीं आ पाता। वहीं कभी-कभी सही कलर कॉम्बिनेशन चुनने से हमारी सिंपल ड्रेस भी शानदार लुक देती है। ठीक वैसे ही जैसे एक्ट्रेस शहनाज गिल का यह खूबसूरत और सिंपल लहंगा। सी ग्रीन और पिंक कॉम्बिनेशन का यह लहंगा बहुत ही अच्छा ऑप्शन है ईद पार्टी के लिए। शहनाज ने लाइट मिरर वर्क ग्रीन लहंगे के साथ पिंक कलर के नेट के दुपट्टे को पेयर किया। लहंगे की फ्रिल और दुपट्टे का बॉर्डर ड्रेस को हैवी लुक दे रहा था। वहीं शहनाज ने एक सुंदर से नेकपीस से अपने लुक को कंप्लीट किया। यह ईद समर पार्टी के लिए परफेक्ट लुक है।  

करीना से सीखें क्लासी दिखना

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही क्लासी लुक में नजर आती हैं। करीना की यह पेस्टल ग्रीन कलर की गोल्डन हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी भी ईद के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस हैवी नेट साड़ी के साथ करीना ने ​फुल स्लीव्स ब्लाउज वियर किया है, जिसपर सीक्वेंस का खूबसूरत वर्क हो रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए करीना ने हैवी लॉन्ग इयररिंग्स वियर किए हैं। बालों को मिडिल पार्ट डिवाइड करके एक टाइट बन बनाया है। आप भी क्लासी लुक चाहती हैं तो ​ईद पार्टी में यह ​लुक ट्राई कर सकती हैं।

फ्यूजन साड़ी करें ट्राई

इस बार ही ईद पार्टी में अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो फ्यूजन साड़ी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। फ्यूजन साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, ये पहनने में कंफर्टेबल लगती है और स्टाइलिश भी दिखती है। आप जाह्नवी कपूर की तरह ये लाइट ब्राउन कलर की साड़ी वियर कर सकती हैं। इस फ्यूजन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने चोली पैटर्न का ब्लाउज वियर किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जाह्नवी ने डेवी मेकअप लुक चुना। डार्क कलर की लिपस्टिक उनके पूरे लुक को बढ़ा रही थी।

कृति का कुर्ता विद शरारा

कृति सेनन हमेशा ही कुछ डिफरेंट ट्राई करने में विश्वास रखती हैं। कृति का यह लाइट पिंक कलर का कुर्ता और शरारा सेट ईद पार्टी के लिए एक परफेक्ट आउटफिट है। शरारा पर हो रहा पर्ल वर्क इसे बहुत ही ग्लैमरस लुक दे रहा था। कुर्ते की पफ स्लीव्स इसे अलग बना रही थी। इस शरारा ड्रेस के साथ कृति ने सिल्वर कलर की ज्वैलरी वियर की। छोटे से मांग टीके ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

सारा का समर शरारा आउटफिट

सारा अली खान का यह ब्यूटिफुल ब्लैक एंड व्हाइट शरारा ईद ही नहीं किसी भी समर पार्टी के लिए एक परफेक्ट आउटफिट है। व्हाइट कलर के शरारा पर ब्लैक एंब्रॉयडरी बेहद खूबसूरत लग रही थी। बीच-बीच में हो रहा मिरर वर्क इस आउटफिट में ग्लैमर जोड़ रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सारा ने लॉन्ग ईयररिंग्स वियर किए। साथ में सफेद कलर की जूतियां पहनीं। आप भी इस बार यह लुक ट्राई कर सकती हैं।

लखनवी वर्क है बेस्ट

वैसे तो लखनवी वर्क हर मौसम में स्टाइलिश लगता है, लेकिन समर सीजन में यह वर्क बहुत ही अच्छा लगता है। इन दिनों लखनवी वर्क काफी ट्रेंड में है। हर सेलेब्रिटी इस वर्क के आउटफिट्स पसंद करती है। कियारा आडवाणी से लेकर अथिया शेट्टी तक ने अपनी वेडिंग में लखनवी वर्क के आउटफिट पहने। ऐसे में इस ईद पर आपको लखनवी वर्क की ड्रेस ट्राई करनी चाहिए। आप एक्ट्रेस नोरा फतेही की तरह लाइट कलर का लखनवी शरारा भी ट्राई कर सकती हैं। नोरा ने शरारा के साथ शॉर्ट लखनवी कुर्ती वियर की। इसके साथ लाइट मेकअप लुक चुना। समर सीजन के लिए यह लुक परफेक्ट है।

कियारा का अंदाज छू जाएगा दिल

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जितनी खूबसूरत हैं, उनका ड्रेसिंग स्टाइल उतना ही अनोखा। कियारा अक्सर ब्राइट शेड्स पहनना पसंद करती हैं। उनकी यह डार्क सी ग्रीन साड़ी उनके उसी वाइब्रेंट कलर वार्डरोब का हिस्सा है। कियारा ने ऑर्गेंजा फैब्रिक की सी ग्रीन साड़ी वियर की। साड़ी पर हो रहा व्हाइट एंब्रायडरी वर्क इसे ग्रेसफुल बना रहा था। साथ में एक्ट्रेस ने फलोरल प्रिंट ब्लाउज वियर किया, जिससे उन्हें डिफरेंट समर लुक मिला। हमेशा की तरह कियारा ने मेकअप लाइट रखा हालांकि आंखों को हाईलाइट करने के​ लिए ब्राउन आईशैडो यूज किया। टाइट बन से अपने लुक को कंप्लीट किया। आप भी समर सीजन में साड़ी के साथ ऐसा ही कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज चुन सकती हैं।  

हिना का परफेक्ट लुक  

एक्ट्रेस हिना खान उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनका एथनिक वियर कलेक्शन बहुत ही शानदार है।  आप भी हिना की तरह किसी इंग्लिश कलर का प्लाजो कुर्ता सूट ईद पार्टी के लिए चुन सकती हैं। सूट पर हो रहा गोटा वर्क और दुपट्टे पर लगी सिल्वर लेस इस सूट का ग्रेस बढ़ा रहे हैं। साथ में पहनी गई ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हिना के लुक को कंप्लीट कर रही है। समर सीजन में बहुत ज्यादा डार्क मेकअप करने से बचें। आप भी हिना की तरह लाइट मेकअप ट्राई करें।

प्रिंटेड लाइट लहंगा है अच्छा ऑप्शन

गर्मियों में बहुत ज्यादा हैवी ड्रेस वियर करना न ही आपको कंफर्टेबल लगेगा, न ही ये आपको सोबर लुक देगा। ऐसे में कोशिश करें कि समर सीजन में लाइट कलर के एथनिक वियर पहनें। आप मौनी रॉय का यह पीच फलोरल लहंगा ट्राई कर सकती हैं। शिफॉन फैब्रिक से बने इस लहंगे पर गुलाब के फूल पेंट किए गए हैं। ड्रेसेज पर हैंड पेंट पैटर्न इन दिनों ट्रेंड में भी है। ऐसे में यह लहंगा ईद पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसकी स्लीव्स और गला आप अपनी पसंद के अनुसार चेंज करवा सकती हैं। मौनी की तरह अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप भी कंट्रास्ट कलर का नेकपीस वियर करें। लाइट मेकअप आपको सटल लुक देगा।