बेटी की शादी के वक्त यह चीजें भूल कर भी ना करें गिफ्ट, घर में आ सकती है दरिद्रता: Wedding Gifts Tips
Wedding Gifts Tips

Wedding Gifts Tips: हर मां बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी को शादी के बाद सुखी संसार मिले और उसका दांपत्य जीवन सदा खुशहाल रहे। इसके लिए मां बाप उसके बचपन से ही पाई पाई जोड़ना शुरू कर देते हैं और शुभ घड़ी आने पर अपनी बेटी के हाथ पीले करते हैं। हिंदू परंपराओं के तहत बेटी की शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। विदाई के वक्त बेटी को भांती भांती के उपहार भी दिए जाते हैं। परंतु, धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि बेटी की शादी में कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जो उपहार में देना अशुभ मानी जाती है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि अशुभ उपहार देने से रिश्तों में खटास व आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बेटी की शादी में कौनसे उपहार देना शास्त्रों में अशुभ बताया गया है।

गणेश जी की मूर्ति

Wedding Gifts Tips
Don’t Give Ganesh Idol on Wedding

शादी के समय बेटी को हर प्रकार के उपहार दिए जाते हैं। कुछ लोग शादी के समय पेंटिंग्स और कुछ सुंदर मूर्तियां भी गिफ्ट करते हैं। लेकिन, आपको अपनी बेटी की शादी के समय गणेश जी की मूर्ति भूलकर भी उपहार में नहीं देनी चाहिए। क्योंकि बेटी को घर की लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में मान्यता है कि शादी के समय गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट करने से घर की लक्ष्मी के साथ-साथ गणेश जी भी घर से चले जाते हैं। जिस वजह से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। इसलिए कभी भी बेटी को गणेश जी की मूर्ति भेंट नहीं करनी चाहिए।

नुकीली चीजें व आटे की छलनी

Wedding Gifts Tips
नुकीली चीजें

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, शादी के समय बेटी को कभी भी नुकीली चीजें उपहार में नहीं देनी चाहिए। जैसे चाकू, कैंची और सुई जैसी धारदार आदिी चीजें उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे ससुराल वालों के साथ बेटी के संबंध अच्छे नहीं रहते हैं। जिसके कारण बेटी ससुराल में कभी खुश नहीं रह पाती है, इसलिए नुकीली चीजें उपहार में देने से बचना चाहिए। इसी तरह विदाई के समय बेटी को कभी भी आटा छानने वाली छलनी उपहार में नहीं देनी चाहिए। छलनी उपहार में देने से आपकी बेटी के जीवन में बहुत सारी परेशानियां आ सकती है। छलनी के कारण ससुराल पक्ष के साथ बेटी के रिश्तों में परेशानियां आने लगती है।

झाड़ू, अचार और गैस चूल्हा उपहार

झाड़ू, अचार और गैस चूल्हा
झाड़ू, अचार और गैस चूल्हा

बेटी की शादी के समय कभी भी अचार का डिब्बा उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से अचार की तरह ही बेटी और उसके ससुराल वालों के बीच में खटास आ जाती है। इसी तरह बेटी की विदाई के समय झाड़ू और गैस चूल्हा भी उपहार में नहीं देना चाहिए। झाड़ू गिफ्ट करने से बेटी के जीवन से सुख शांति और समृद्धि चली जाती है। इसके अलावा बेटी को गैस चूल्हा उपहार में देने से लड़की के अपने ससुराल वालों से संबंध अच्छे नहीं रहते हैं। इससे घर का माहौल नकारात्मक बन जाता है।

यह भी पढ़ें: घर पर इस दिशा में रखें अलमारी, मां लक्ष्‍मी जी की बरसेंगी कृपा, जानें वास्‍तु नियम: Vastu Tips for Home