Shiv Commentary: रोडीज, बिग बॉस मराठी, बिग बॉस 16 से दर्शकों का दिल जीतने वाले शिव ठाकरे शो खत्म होने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले जहां उनका नाम अलग-अलग प्रोजेक्ट से जुड़ा जा रहा था तो फिर वह अपनी कार और रेस्टोरेंट के चलते सुर्खियों में आए थे। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर जानकारी देते रहते हैं। वहीं अब शिव को फैंस नए अवतार में देख रहे हैं क्योंकि उन्हें आईपीएल की कमेंट्री करते हुए देखा गया।
शिव ठाकरे करेंगे क्रिकेट कमेंट्री
शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टेडियम के कमेंट्री बॉक्स की एक वीडियो शेयर की है। आईपीएल 2023 के कमेंटेटर के रूप में अपनी शुरुआत करने के बारे में शिव ने कहा कि आईपीएल का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है।
क्रिकेट के मैदान में जीतेंगे दिल
अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए शिव ठाकरे ने कहा कि एक क्रिकेट फैन के तौर पर हम अधिकतम मैच स्टेडियम में देखने के लिए जाते हैं। लेकिन एक कमेंटेटर के बॉक्स से इस मैच को देखना बहुत ही शानदार अनुभव था।
नर्वस हो गए थे शिव
शिव ने बताया कि कमेंट्री करने के दौरान वह थोड़ा सा नर्वस भी थे क्योंकि उन्होंने यह पहले कभी नहीं किया था और उन्हें बहुत ही एक्सपीरियंस वाले किरण मोरे के साथ काम करना था इसलिए वह थोड़ा सा घबरा रहे थे। शिव ने कहा कि मैं बहुत घबरा रहा था क्योंकि मुझे क्रिकेट इंडस्ट्री के दिग्गज किरण मोरे सर के साथ काम करना था और इसके अलावा वहां पर दो अन्य बहुत ही एक्सपीरियंस वाले कमेंटेटर मौजूद थे। मेरे शब्द उनके शब्दों से बिल्कुल अलग थे लेकिन इसे मैंने अपने स्टाइल में किया।
शिव का वर्क फ्रंट
शिव ठाकरे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बिग बॉस 16 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं और उन्होंने रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, लोगों उन्हें विनर ही मान रहे थे। इसके पहले वो बिग बॉस मराठी का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की थी। हाल ही में उन्होंने चाय एंड स्नैक्स के नाम से मुंबई में अपना कैफे खोला है और उनका ये बिजनेस अच्छा चल रहा है।
