shiv

Shiv Thakare: ग्लैमर वर्ल्ड में हमेशा किसी ना किसी की डेटिंग की खबरें आती ही रहती हैं और इनमें से कुछ सही होती हैं तो कुछ पूरी तरह से गलत भी। इन दिनों यह खबर उड़ रही है कि बिग बॉस फेम शिव ठाकरे आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह जरूर है कि कई इवेंट में दोनों को साथ साथ देखा गया है। और यही वजह है कि दोनों की डेटिंग की खबरें बाहर आ रही हैं। 

शिव ठाकरे और वीणा जगताप  

शिव ठाकरे और आकांक्षा पुरी को हाल के दिनों में कई मौकों पर साथ देखा गया है। लोगों ने इन दिनों इन दोनों के बीच की नजदीकियों को भी नोटिस किया है और सोचा है कि इन दोनों के बीच कुछ तो चक्कर जरूर चल रहा है। बिग बॉस 13 के प्रतियोगी के रूप में शिव ठाकरे सिंगल ही रहे हैं। हां, यह जरूर है कि जब उन्होंने बिग बॉस मराठी में हिस्सा लिया था, जिसके वह विजेता भी रहे तो उस समय वह वीणा जगताप के लिए फील करने लगे थे। बिग बॉस मराठी के इस कपल को लेकर महाराष्ट्र के सभी लोग बेहद खुश थे। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। वीणा जगताप और अपने ब्रेकअप के बारे में शिव ठाकरे ने कहा कि उन दोनों के बीच कुछ ऐसे मुद्दे हो गए थे, जिन पर दोनों रजामंद नहीं हो रहे थे लेकिन दोनों भावनाओं के स्तर पर एक दूसरे से जुड़े रहे हैं। 

शिव ठाकरे और आकांक्षा पुरी

शिव ठाकरे और आकांक्षा पुरी के डेट करने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण तो यह है कि दोनों को कई ईवेंट में साथ देखा गया है। दूसरा कारण वे क्लिप्स है जो इन दिनों वायरल हो रहे हैं। इन क्लिप्स में शिव ठाकरे और आकांक्षा पूरी दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई बताते हुए आकांक्षा पुरी ने साफ तौर पर कहा है कि वह और शिव ठाकरे दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। एक वेबसाइट को तो इंटरव्यू देते हुए आकांक्षा पुरी ने यह कहा कि अपनी और शिव ठाकरे की डेटिंग की खबरों को सुनकर उन्हें बहुत हंसी आ रही है क्योंकि यह पूरी तरह से गलत है। हालांकि, उन्होंने शिव ठाकरे की तारीफ करते हुए कहा कि एक बहुत अच्छे इंसान हैं और दिल से भी बहुत अच्छे हैं। आकांक्षा पुरी ने यह भी कहा कि यह उनके लिए बहुत दुख की बात है क्योंकि उन्हें पार्टनर के तौर पर कभी भी अच्छे लड़के नहीं मिलते हैं। आकांक्षा पुरी के इस बयान के बारे में क्या कहा जाए, यह तो समझ में नहीं आ रहा लेकिन यह जरूर है कि धुआं वहीं से उठता है जहां किसी तरह की आग लगी होती है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...