जानिए 4 चीज़ें है एनर्जी बूस्टिंग ब्रेकफास्ट

जानते हैं वो कौन सी 4 चीज़ें हैं, जिन्हें नाश्ते में शामिल करने से आपको दिनभर की एनर्जी मिलेगी।

Energy-boosting breakfast: दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए आपका सुबह का नाश्ता बहुत ही हेल्दी होना चाहिए। इससे आपके दिन की शुरुआत भी अच्छी होगी, काम करने के लिए ताकत भी मिलेगी और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। हेल्दी नाश्ता ग्लूकोज लेवल और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है। जानते हैं वो कौन सी 4 चीज़ें हैं, जिन्हें नाश्ते में शामिल करने से आपको दिनभर की एनर्जी मिलेगी।

अंडा

प्रोटीन और ओमेगा 3 फेटी एसिड से भरपूर अंडा सही मायनो में सुपर फ़ूड है। रोजाना सुबह नाश्ते में उबला हुआ अंडा खाना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है। अगर आपको उबला हुआ अंडा खाना पसंद नहीं है तो आप ऑमलेट बना सकते हैं। इसके अलावा पनीर और पालक मिलाकर भी अंडे का ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम मौजूद होता है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

केला

केला खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है इसलिए आप हर दिन नाश्ते में 1 या 2 केले जरूर खाएं। ऑफिस जाने के पहले एक गिलास केले का प्रोटीन शेक आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेगा। केले प्रोटीन, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है। प्रोटीन शेक से सिर्फ आपका पेट ही नहीं भरेगा बल्कि आपको आवश्यक मात्रा में ऊर्जा मिलेगी और आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा। इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपका पेट भी भरा रहता है और दिन भर एनर्जी बनी रहती है।

ओट्स

सेहतमंद रहने के लिए अपने नाश्ते में ओट्स को जरूर शामिल करें। ओट्स में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा 3 फेटी एसिड, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। रोज सुबह नाश्ते में दूध में ओट्स मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। फाइबर की अच्छी मात्रा होने से यह बेड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम रखता है साथ ही दिनभर के काम के लिए एनर्जी भी प्रदान करता है।

ड्राई फ्रूट्स

दिनभर की फुर्ती पाने के लिए सुबह-सुबह ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3, सेलेनियम, प्रोटीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं, ड्राई फ्रूट्स शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ ही डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारी, कब्ज आदि की परेशानियों से भी दूर रखते हैं। खासतौर पर नाश्ते बादाम लेना बिलकुल ना भूलें। बादाम, सिर्फ वजन कम करने में ही मदद नहीं करता बल्कि यह दिमाग को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। बादाम में अधिक मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है, जो शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम कर वजन संतुलित रखता है।

आप भी दिनभर फुर्ती के साथ काम करना चाहते हैं, तो अपने नाश्ते में ये 4 चीज़ें शामिल करना ना भूलें।


अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment