ना भूलें ये 7 हेयर डाई से जुड़े नियम
अगर आपके बाल रूखे सूखे या ओवर डाई किये हुए होंगे, तो सोचिये आपका तो पूरा लुक ही ख़राब हो जाएगा। अगर ये 7 हेयर डाई नियम आप जान जाएंगे तो आपको जरा भी चिंता करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
Hair Dye Rules: फेस की ब्यूटी बढ़ाने में बालों का रोल सबसे जरुरी होता है। रेगुलर डाई करने वाले लोग जब कभी एक लम्बा गैप ले लेते हैं, उनके फेस का ग्लो ही चला जाता है। समय न मिलने की वजह से कुछ लोग इसे रेगुलर नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको जो टिप्स बताने वाले हैं, उन्हें जानने के बाद आप कभी भी हेयर डाई को लेकर कोई डाउट नहीं करेंगे। आइये जानते हैं क्या हैं वो 7 नियम जिन्हे फॉलो करने के बाद आप आराम से हेयर डाई कर पाएंगे।
Hair Dye Rules: किसी मॉडल को फॉलो न करें

आजकल के समय में हम सबसे पहले सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी ऐड से बहुत जल्दी इन्फ्लुएंस हो जाते हैं। उसमें एक्ट करने वाले मॉडल की जगह हम खुद को रख कर देखते हैं। आपको ये स्मार्टली तय करना है कि ये हेयर शेड आप पर अच्छा लगेगा या नहीं।
एक्स्ट्रा कलर साथ रखें

जब भी हम कोई कलर यूज़ करते हैं, तो बहुत बार ऐसा होता है की वो कलर कम पड़ जाता है। हमें अंदाजा नहीं होता की कितना कलर हमारे बालों के लिए ठीक है। हर बार कलर उतना ही लगे ऐसा जरुरी नहीं है। इसलिए अलग से कुछ एक्स्ट्रा कलर साथ रखें ताकि कम ज्यादा होने पर उस समय ये काम आ सके।
पैच टेस्ट

ये एक सबसे ज़रूरी स्टेप है हेयर डाई के लिए। हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। सबको एक ही तरह का हेयर डाई सूट करे जरुरी नहीं है। इसलिए पूरे बालों पे फाइनल कलर करने से पहले, आपको पैच टेस्ट करना चाहिए। पैच टेस्ट करना बहुत सिंपल है। इसके लिए आपको थोड़ा सा कलर ले कर अपने कान के पीछे हल्का सा लगा कर 5 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए। इस बीच अगर आपको किसी भी तरह की जलन या परेशानी हो, तो ये समझ जाइएगा कि ये कलर आपके लिए नहीं बना है। उसी समय वो पैच नारियल तेल से हल्का-हल्का रब कर के हटा दें।
लुक टेस्ट

किसी भी तरह का डाई यूज़ करने से पहले एक सिंपल सा टेस्ट कर लेना चाहिए कि आप इस कलर में फाइनल लुक के साथ कैसे लगेंगे। इसके लिए आपको फाइनल किया हुआ कलर लेकर अंदर के तरफ कुछ बालों पर अप्लाई करना है और फिर ड्राई होने पर आप चेक कर सकते हैं कि ये कलर आप पर सूट कर रहा है या नहीं |
स्किन प्रोटेक्शन

कई बार डाई करते वक़्त गलती से उसके छींटे इधर उधर फ़ैल जाते हैं, या कानों के आस पास और फोरहेड पर अपने दाग छोड़ देते हैं। उन्हें बाद में निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है और वो देखने में भी काफी ख़राब लगते हैं। आपको नारियल तेल में कॉटन के इयरबड डिप कर के कानों और माथे के आस पास अप्लाई करना है, जिससे कलर स्किन पर ना लग पाएं।
बाल खुले रखें

कलर करने के बाद बालों का जूड़ा ना बनाएं। ऐसा करने पर कलर पैचेज की तरह जमा हो जाएगा और और बहुत ही ख़राब लुक देगा| बालों को खुला छोड़ दें और अच्छे से सूख जाने दें।
बालों को डिवाइड करें
ऐसा करने से पूरे बालों में डाई अच्छे से लग पायेगा और काफी लम्बे समय तक रहेगा। किसी भी तरह की जल्दी ना करें। समय निकाल कर आराम से डाई करें।
