The Legend Of Maula Jatt Review: देश दुनिया में आये दिन फिल्में बनती हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता और असफलता की कहानी खुद लिखती है। इन दिनों देश दुनिया में पाकिस्तानी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की चर्चा सभी जगह हो रही है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और एक्ट्रेस माहिरा खान स्टारर फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है। फिल्म अब तक 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसलिए ये फिल्म पाकिस्तान की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जा रही है।
मौला जट्ट अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी
फिल्म मौला जट्ट 13 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को अपार सफलता प्राप्त हुई। 50 करोड़ से शुरू होकर इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के डायरेक्टर बिलाल लशरी हैं। दुनिया भर से इस फिल्म की कमाई 8.9 मिलियन हुई है,जो कि पाकिस्तानी रुपये में दो करोड़ है। फिल्म को बनाने में सौ करोड़ खर्च किये गए थे। ऐसे में इस फिल्म को पाकिस्तान की अब तक कि सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। इसके साथ ही इसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म कहा जा रहा है।
यूके के सिनेमाघरों में 2 दिसम्बर को ये फिल्म देगी दस्तक
पाकिस्तान की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कही जाने वाली फिल्म मौला जट्ट 2 दिसम्बर को यू.के में रिलीज की जाएगी। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आगे आने वाले समय में ये फिल्म और भी ज्यादा बिजनेस करेगी और सफलता के कई रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। एक्टर फवाद खान और माहिरा खान के अभिनय की भी जम कर तारीफ की जा रही है।
फवाद और माहिरा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक मॉडल, एक्टर, सिंगर और स्क्रीन राइटर हैं। इन्होंने कई पाकिस्तानी सीरियल में भी काम किया है जिसे भारत में भी लोगों ने पसंद किया था। फवाद बॉलीवुड की फिल्म खूबसूरत में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर ने काम किया था। फवाद फिल्म कपूर एंड संस में सिद्धार्थ मलहोत्रा और आलिया भट्ट के साथ नजर आ चुके है। फिल्म में फवाद ने सिद्धार्थ के भाई का रोल निभाया था। इन्हें फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा लक्स स्टाइल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। फवाद के बयानबाजी से भारत में कॉन्ट्रोवर्सी भी क्रिएट हो चुकी है। एक्ट्रेस और मॉडल माहिरा खान को भी बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिल चुका है। इन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रईस के साथ इंडियन सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। रईस भी हिट फिल्म की श्रेणी में शामिल थी। माहिरा से जुड़ी एक घटना इन्हें कॉन्ट्रोवर्सी की ओर ले गयी थी। चर्चा का विषय विदेश में इनके हांथों में सिगरेट और उससे उड़ता धुंवा था। इसकी वजह से ट्रोलर्स ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।
