अक्सर ऐसा कहा जाता है कि औरतें सभ्यता की किस्मत सँवारती हैं! आज के ज़माने में औरतों ने बड़े-बड़े कदम उठाये हैं और किसी भी क्षेत्र में किसी भी मर्द के साथ कदम से कदम मिला सकती हैं और फिर भी हम बेटी को एक ज़िम्मेदारी और एक बोझ समझते हैं। इन सदियों पुरानी मान्याताओं को बदलने की एक कोशिश है मावरा होसैन द्वारा अभिनीत ज़िन्दगी का नया यह शो ‘मैं बुशरा’।
