चैत्र नवरात्र के अवसर पर आईआरसीटीसी का पैकेज 22 मार्च से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों को माता के पांच प्रमुख मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। इनमें माता वैष्णो देवी, ज्वालाजी, कांगड़ा देवी, चामुंडा, चिंतपूर्णी के मंदिर शामिल हैं। यह टूर पांच दिन और 6 रातों का होगा।
