घर में सुख, शांति बरकरार रखने के लिए हम ईश्वर की अराधना और वास्तु शास्त्र का खास ख्याल रखते हैं। ऐसे में हम कई तरह की वस्तुएं और ईश्वर के विभिन्न स्वरूपों को स्थापित करते हैं। मगर कई बार जाने अनजाने में उन ईश्वरीय स्वरूपों और विशेष वस्तुओं का नियमानुसार सही रखरखाव न होने के कारण या उचित ढग से स्थापना न कर पाने के कारण हमें उनका लाभ मिलने के बजाय नुकसान झेलना पड़ता है।
