कसी भी भारतीय घर में, खाना पकाने का तेल पहली चीज है, जो खाना बनाते समय कड़ाही में डाली जाती है। खाना पकाने का तेल वसा (फैट) से बने होते हैं, जिनमें से कुछ हमारे लिए अच्छे होते हैं और कुछ नहीं। क्या इसका यह मतलब है कि खाना पकाने का तेल पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए? नहीं। बल्कि हमें यह विस्तार से जानना चाहिए कि खाना पकाने का तेल आखिर किन चीज़ों से बना हुआ है। जहां मार्केट में बड़ी संख्या में ऐसे खाना पकाने के तेल मौजूद हैं, जो एक-दूसरे की तुलना में बेहतर होने का दावा करते हैं, वहां यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि आपके पास खाना पकाने के तेल को लेकर सही जानकारी हो। जब आप सही खाना पकाने का तेल चुनते हैं, तो आप यह सुनिश्चित होना चाहिए कि आपके द्वारा बनाया गया खाना स्वस्थ है और स्वाद में किसी समझौते के बिना आप की सेहत का ध्यान भी रखता है कि नहीं।
Tag: healthy heart
Posted inदादी माँ के नुस्खे
हेल्दी हार्ट के लिए 10 सुपर फूड्स
बदलती इस जीवनशैली में आज हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। स्वास्थ्य समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या हो गई है। इसलिये बहुत ही जरुरी है कि हम अपने स्वास्थ का नियमित रुप से ख्याल रखें। हमारे स्वास्थ्य पर हमारे खान-पान का काफी असर पड़ता है इसलिये आप जो भी खायें वह आपके लिये हेल्दी होना चाहिए।
