Flirting Day 2025: प्यार मोहब्बत का हफ्ता अभी खत्म नहीं हुआ है। वैलेंटाइन डे भले ही बीत चुका है, लेकिन अभी भी कुछ खास दिन बाकी हैं। आज यानी 18 फरवरी को फ्लर्टिंग डे के तौर पर जाना जाता है। यह दिन सिंगल लोगों के लिए अपने दिल की बात अपने क्रश तक पहुंचाने के लिए बेस्ट है। अगर आपका दिल भी किसी के लिए जोरों से धड़कता है, तो आज का दिन आपके लिए बेस्ट है, जब आप अपने मन की बात कह सकते हैं।
